News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

टीकाकरण : भारत की क्षमता पर उठाए गए हर सवाल का जवाब 100 करोड़ वैक्सीनेशन- PM मोदी


  • नई दिल्ली। भारत की क्षमता पर सवाल उठाने वालों के लिए 100 करोड़ टीकाकरण सटीक जवाब है। देश ने 21 अक्टूबर 2021 को 100 करोड़ वैक्सीनेशन का अपना लक्ष्य पूरा कर इतिहास रच दिया है। 100 वैक्सीनेशन के रिकार्ड को पूरा होने के एक दिन बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने साफ कहा,’ कोरोना टीकाकरण को लेकर भारत की क्षमता पर उठाए गए हर सवाल का जवाब 100 करोड़ वैक्सीनेशन है।’ पीएम ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने की क्षमता पर बहुत सारी आशंकाएं थीं, लेकिन 100 करोड़ वैक्सीन की खुराक हर सवाल का जवाब है।’

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा,’भारत के लोगों को वैक्सीन मिलेगी या नहीं? क्या भारत महामारी को फैलने से रोकने के लिए पर्याप्त लोगों का टीकाकरण कर पाएगा? कई सवाल थे, लेकिन आज यह 100 करोड़ वैक्सीन की खुराक हर सवाल का जवाब दे रही है।’ आगे पीएम ने कहा,’जब 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई, तो भारत पर सवाल उठने लगे। क्या भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा? भारत को दूसरे देशों से इतने सारे टीके खरीदने के लिए पैसा कहां से मिलेगा? भारत को वैक्सीन कब मिलेगी?। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों ने कई स्तरों पर ऐसी आशंकाओं की ओर इशारा किया था कि भारत जैसे लोकतंत्र में इस महामारी से लड़ना बहुत मुश्किल होगा।