News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

सिंघु बॉर्डर: मजदूर की टांग तोड़ने वाला निहंग पुलिस ने किया गिरफ्तार


  1. सोनीपत, : ​हरियाणा-दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलनकारियों के धरनास्थल के नजदीक नया विवाद खड़ा गया है। यहां मुफ़्त में मुर्गा देने से मना करने पर एक मज़दूर को निहंग ने लाठी से पीटा। उसकी टांग तोड़ दी। खबर मी​डिया में आने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। हरियाणा पुलिस की ओर से आज बताया गया कि, कुंडली बॉर्डर के पास मुर्गा सप्लाई करने वाले मजदूर से किसान आंदोलन में शामिल निहंग नवीन संधू ने मारपीट की थी। नवीन संधू को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी निहंग नवीन संधू पर मुर्गा बेचने के ​वाले से मारपीट करने और उसके पैर में फ्रैक्चर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज़ की गई। पीड़ित के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास सिंघु बॉर्डर की है। जहां नवीन संधू नामक निहंग ने मजदूर से मुर्गा मांगा, नहीं देने पर टांग तोड़ दी। पता चला है कि, नवीन बाबा अमन सिंह के दल का है। उसे सोनीपत के कुंडली थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं, पीड़ित मजदूर का नाम मनोज पासवान है और वह बिहार का रहने वाला है।