उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के मूल निवासी राजशरण शाही को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर गोरखपुर के एबीवीपी कार्यकर्ताओं में खुशियों का माहौल है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शाही को बधाई दी है। संगठन के केंद्रीय कार्यालय से मंगलवार को इसका ऐलान चुनाव अधिकारी डॉ. एस सुब्बैया ने की। शाही के अलावा संगठन के महामंत्री के रूप में याज्ञवल्क्य शुक्ल को चुना गया है। शुक्ल झारखंड के रहने वाले हैं। दोनों ही नेता 25 नवंबर से 27 नवंबर तक राजस्थान में होने वाले संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपना-अपना दायित्व संभालेंगे। फिलहाल, एबीवीपी के राष्ट्रीय अद्यक्ष के पद पर गुजरात के सीएन पटेल और महामंत्री के पद पर निधि त्रिपाठी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों ही नेताओं को नए दायित्व के लिए बधाई दी है। योगी ने कहा कि दोनों के कुशल नेतृत्व में संगठन राष्ट्र आराधना के नित नए सोपान गढ़े, यही कामना है। बता दें कि संगठन के नए अध्यक्ष राजशरण शाही मूलतः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। शिक्षाशास्त्र से पीएचडी करने के बाद फिलहाल वह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में सह आचार्य के पद पर तैनात हैं। वहीं याज्ञवल्क्य शुक्ल मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले हैं। वह संगठन में काफी ऐक्टिव हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से भूगोल में पीएचडी हासिल की है।
Related Articles
आरबीआई गवर्नर ने लिक्विडिटी और फाइनेंशियल मार्केट को लेकर दी सलाह, कम हो सकती है
Post Views: 519 नई दिल्ली। : आज 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2023 में हुए मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक का फैसला सुनाया गया है। इस बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने और महंगाई को नियंत्रित करने जैसे कई मुद्दों पर फैसला लिया […]
‘100 करोड़ में विधायक खरीदने वाले करतें धर्म की बातें’, गगरेट में BJP पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी
Post Views: 158 गगरेट में BJP पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी। गगरेट (ऊना)। हिमाचल दौरे के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जिला ऊना की विधानसभा गगरेट में एक रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस प्रदेश को प्रधानमंत्री अपना दूसरा घर कहते है उस हिमाचल […]
ED टीम पर हमले के बाद राज्यपाल की ममता को सख्त चेतावनी, गृह सचिव और डीजीपी को भी किया तलब
Post Views: 503 कोलकाता। श्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हमले के बाद मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अब राज्यपाल सीवी आनंद बोस एक्शन में आ गए हैं। बोस ने ममता सरकार को भी चेतावनी दी है और हमले के बाद गृह सचिव और डीजीपी को भी तलब किया है। ममता सरकार को सख्त […]