पवई, आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के दशनवल गांव में घर के सामने बैठी महिला से लाखों के जेवर की लूट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। क्षेत्र के दशनवल गांव निवासी शशिकला पत्नी अरविंद सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे घर के बाहर चारपाई पर बैठी हुई थीं। इस बीच पीछे से पहुंचा लुटेरा उनका मुंह दबाकर घर से लगभग 30 मीटर दूर ले गया। जहां पर दूसरा लुटेरा भी मौजूद था। उसके हाथ में धारदार हथियार था। उसने महिला को मारना पीटना शुरू कर दिया, जिससे महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर गयी। इस दौरान दोनों लुटेरे गले का चेन, मंगलसूत्र और कान का झुमका लूटकर भाग गए। महिला का बेटा अंश जब घर के बाहर निकला तो अपनी मां को इस हाल में देखकर चिल्लाने लगा। शोर सुनकर घर और आसपास के लोग जुट गए, लेकिन तब तक लुटेरे भागने में सफल हो गए। महिला के पति अरविंद ने पवई थाने में घटना की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
—————
Related Articles
UP Board Result : इन लिंक से देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट शुभम वर्मा 12वीं और प्रांची 10वीं के Topper
Post Views: 3,116 UP Board Toppers List 2024 Live: शुभम वर्मा 12वीं और प्राची 10वीं के Topper यूपी बोर्ड रिजल्ट में इंटर में शुभम वर्मा ने और हाई स्कूल में प्राची ने टॉप किया है। 20 Apr 20242:32:44 PM UP Board 10th Toppers List Live: शुभम वर्मा पहले और ईशू चौधरी दूसरे स्थान पर यूपी […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू
Post Views: 3,527 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत […]
UP Board 10th Topper 2024: शुभम वर्मा बने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर, पूरी लिस्ट
Post Views: 2,540 प्रयागराज। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आने की सूचना मिलते ही तमाम परीक्षार्थियों की धड़कन तेज हो गई हैं। बच्चे लगातार अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद यूपी […]




