धानापुर। थाना क्षेत्र के अहिकौरा गांव में बीती रात हौशला बुलंद चोरो ने एक ब्यक्ति के घर में घुसकर लगभग ढाई लाख नकदी सोने, चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ले गये। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दें दिया है। बताया जाता है कि श्वेता पाल के घर में चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर ढाई लाख रुपये नकद और कीमती सामान चुरा लिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर के अंदर सामान बिखरा देख वे हैरान रह गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना धानापुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भुक्तभोगी श्वेता पाल के पति राधेश्याम पाल की दो दिन पूर्व धानापुर अवही मार्ग पर पगही गांव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में उनकी बेटी को भी चोटें आई थीं। परिवार अभी इस दुख से उबर नहीं पाया था कि चोरी की इस घटना ने उन्हें और गहरा सदमा पहुंचाया है। राधेश्याम पाल परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार का भरण.पोषण और दो बेटियों आर्या, सिमरन व बेटे हर्षित की पढ़ाई.लिखाई की चिंता सता रही है। मृतक के रिश्तेदारों और डेयरी ने श्वेता पाल को ढांढस बंधाने के लिए सहयोग किया था। ग्रामीणों ने तत्काल चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Related Articles
चंदौली। युवाओं का हौसला आफजाई कर रहे मनोज डब्लू
Post Views: 953 धानापुर। सैयदराजा विधानसभा को शहीदी धरती कहा जाता है। धानापुर और सैयदराजा का इतिहास आजादी की गाथाओं से ओत-प्रोत रहा है। शायद यह भी एक वजह है कि यहां के युवाओं में सेना भर्ती को लेकर खासा उत्साह भी देखा जाता है। सुबह हो या शाम अपने पैरों की थाप से सड़कों […]
चंदौली।जच्चा-बच्चा केन्द्र के लिए सीएमओ को सौपा ज्ञापन
Post Views: 1,335 सकलडीहा। स्थानीय विकास खण्ड के धरहरा गांव में पच्चास साल पूर्व बना जच्चा बच्चा केन्द्र जर्जर हो गया है। जिसके कारण वर्षो से बंद पड़ा है। सोमवार को भाजपा नेता अमित सिंह सीएमओ कार्यालय पहुंचकर भवन निर्माण कराने के लिए मांग पत्र सौंपा। सीएमओ ने शीघ्र ही भवन निर्माण कराकर टीकाकरण शुरू […]
चंदौली। निर्वाचित गांव के जनप्रतिनिधियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
Post Views: 1,121 चंदौली। कोरोना महामारी के कारण नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों ने विभिन्न ब्लाकों व कार्यालयों में वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सदर विकास खंड के कुल 54 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ ही 516 सदस्यों को मंगलवार को शपथ दिलाया गया। इसके लिए नामित किए गए […]




