धानापुर। थाना क्षेत्र के अहिकौरा गांव में बीती रात हौशला बुलंद चोरो ने एक ब्यक्ति के घर में घुसकर लगभग ढाई लाख नकदी सोने, चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ले गये। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दें दिया है। बताया जाता है कि श्वेता पाल के घर में चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर ढाई लाख रुपये नकद और कीमती सामान चुरा लिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर के अंदर सामान बिखरा देख वे हैरान रह गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना धानापुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भुक्तभोगी श्वेता पाल के पति राधेश्याम पाल की दो दिन पूर्व धानापुर अवही मार्ग पर पगही गांव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में उनकी बेटी को भी चोटें आई थीं। परिवार अभी इस दुख से उबर नहीं पाया था कि चोरी की इस घटना ने उन्हें और गहरा सदमा पहुंचाया है। राधेश्याम पाल परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार का भरण.पोषण और दो बेटियों आर्या, सिमरन व बेटे हर्षित की पढ़ाई.लिखाई की चिंता सता रही है। मृतक के रिश्तेदारों और डेयरी ने श्वेता पाल को ढांढस बंधाने के लिए सहयोग किया था। ग्रामीणों ने तत्काल चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Related Articles
चंदौली। संस्थागत प्रसव की प्रगति से डीएम खफा
Post Views: 1 चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना सभी की जिम्मेदारी है इसके लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। बैठक में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत संस्थागत प्रसव में नियामताबाद, चंदौली, मुगलसराय, […]
चंदौली। आजीविका मिशन के तहत महिलाएं बने आत्मनिर्भर
Post Views: 6 चहनियां। चहनियां स्थित बैंक आफ इंडिया के तत्वावधान में शुक्रवार को भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं को ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 5 समूह के 75 महिलाओं को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक अंकित यादव ने कहा कि एनएलआरएम […]
चंदौली।गरीबों की सेवा से बड़ा कोइ सेवा नहीं:केएन पांडेय
Post Views: 4 चंदौली। मैक्सवेल हास्पिटल के डायरेक्टर व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा० कृष्णा नंद पांडेय के जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव गाहिरी में गरीबों में कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके बड़े भाई डा महेंद्र नाथ पांडेय, विनोद पांडेय व परिजनों के साथ सैकड़ों के संख्या में आए […]




