सकलडीहा। शनिवार को विधानसभा सकलडीहा में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पूरी ताकत से 6 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली को सफल बनाने को लेकर सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन हर्ष की बात है। वे इस कार्यक्रम में चंदौली सैदपुर मार्ग सहित लगभग 825 करोड़ रुपए की लोककल्याणकारी योजनाओं शिलायंस करेंगे। कार्यक्रम में हम लोगो को पूरी ताकत से लग जाना है। सकलडीहा विधानसभा से अधिक संख्या में लोग योगी जी को सुनने जाए। ये लक्ष्य पूरा करना है हम सभी को योगी जी के कार्यक्रम में जनपद चंदौली सहित सकलडीहा विधानसभा को करोड़ों की सौगात मिलने वाली है। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कोडरिया, खगवल, फगुईयां, गोकुलपुर, बसिला, नसीरपुर, दौरी कोट, बर्थरा कला, पिपरी इत्यादि सहित दर्जनों गावों में जनसंपर्क करके कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। इस मौके पर रामसुंदर चौहान, डॉ शंभूनाथ, विजय गुप्ता, अरूण मिश्रा, गायत्री तिवारी, सतीश दूबे, गायत्री तिवारी, सियाराम मिश्रा, मिंटू चौबे, रामभरोष गुप्ता, मोहित सिंह एवं इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
