चंदौली

चंदौली। सरकार की योजनाओं से लोग हुए लाभाविंत:सूर्यमुनि


सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी स्थित कालेश्वर मंदिर परिसर में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन व बूथ को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गयीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रजल्वित कर किया। इस दौरान उन्होंने ने सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जरूरतमंदों को लाभ दिलाने के लिए लोगों को सुझाव दिया। उन्होने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसमे कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। जिस तरह से गुजरात में कार्यकर्ताओं के दम पर प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है। उसी कार्यकर्ताओं के बल पर आने वाले लोकसभा चुनाव में पुन: प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने सूबे के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखा है। समाज की सभी तबके के लोगों के विकास के लिए योजनाएं संचालित है। बस जरूरत है तो लोगों तक उन योजनाओं को पहुंचाने की। कहा कि संगठन में सबसे अधिक शक्ति होती है। ऐसे में बूथ के कार्यकर्ताओं से संवाद करके उनकी दिक्कतों और सुझावों को जानने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कहा कि जिले में बड़ी बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डा० महेंद्रनाथ पांडेय का योगदान है।