शहाबगंज। शुक्रवार को स्थानीय कस्बा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर नवीन पेंशन योजना को शिक्षकों पर जबरजस्ती थोपने व स्वीकार न करने वाले अध्यापकों का वेतन रोकने के वित्त नियंत्रक प्रयागराज के आदेश के विरोध में धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष केशरी नंदन जायसवाल ने बताया की न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों के लिए अलाभकारी है। इसमें जमा होने वाला पैसा शेयर बाजार के अधीन है जो कभी भी डूब सकता है। यह योजना 1 अप्रैल 2005 को लागू की गई जो स्वैच्छिक थी लेकिन 17 वर्षों बाद इस प्रकार जबरदस्ती किया जाना बेसिक शिक्षकों के साथ अन्याय है। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक खंड शिक्षा अधिकारी को प्राप्त कराया गया। इस अवसर पर विजई प्रसाद, तनवीर आलम, अवधेश कुमार, अजय कुमार सिंह, समद अली, राजेश यादव, इंद्रपाल, वर्षा सिंह, रिंकी गुप्ता, अंकिता मिश्रा, विमला कुमारी, अशोक प्रजापति, प्रभुपाल, कन्हैया लाल गुप्ता, कमलेश कुमार, आशुतोष पति त्रिपाठी, विनोद कुमार, शमशेर बहादुर प्रमोद कुमार विकेंद्र सिंह मनोज कुमार आदि अध्यापक मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।डीएम, विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा
Post Views: 398 चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शुक्रवार को कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में निर्माणाधीन आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में निर्देश दिया कि तय मानक में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाय। इसके अलावा जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित […]
चन्दौली।कोतवाली पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
Post Views: 632 सकलडीहा। टिमिलपुर गांव में पिछले 15 फरवरी को भोर में चोरों ने लालजी यादव के दामाद की बाईक चोरी कर चंपत होगये। सूचना देने के चार दिन भी चोर की घटना का रिपोर्ट दर्ज नही हुआ। सुबह से लेकर शाम पीडि़त परिवार कोतवाली का चक्कर काट रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने […]
चंदौली।कायस्थ महासभा ने शास्त्री जी को किया याद
Post Views: 639 मुगलसराय। भारत देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की 118 वीं जयंती अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर द्वारा मनाई गई। जिलाध्यक्ष डॉ0 आनंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिस मिट्टी में लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म हुआ। जहा से उनकी प्राथमिक शिक्षा की शुरुआत […]