चंदौली

चंदौली।अमृत सरोवर का अधिकारी द्वय ने किया निरीक्षण


चहनियां। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीपीआरओ रामउदय यादव ने सेवढ़ी, हुदहुदीपुर में अमृत सरोवर पंचायत भवन आदि के साफ सफाई का निरीक्षण किया। अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। गांव में हो रहे विकास कार्यों की अधिकारीद्वय ने भूरी भूरी प्रशंसा किया। मुख्यमंत्री के शासनादेश 15 अगस्त अमृत महोत्सव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीपीआरओ रामउदय यादव, एडीओ पंचायत मनोज श्रीवास्तव, सचिव ज्ञानेंद्र कुमार व आनन्द यादव ने सेवढ़ी हुदहुदीपुर में निर्माण हो रहे महाराणा प्रताप सिंह अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। वही पूर्ण रूप से तैयार पंचायत भवन, चकरोड, साफ सफाई आदि की भी निरीक्षण किया। अमृत सरोवर का कार्य प्रगति देख ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह को शीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। गांव में साफ सफाई, पंचायत भवन की रौनक देख प्रधान की भूरी भूरी प्रशंसा किया। ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देशों का जल्द पालन होगा। सरकार द्वारा घर घर पंचायत भवन अमृत सरोवर तालाब पर इस बार तिरंगा फहराने की तैयारी चल रही है।