चंदौली

चंदौली।राष्ट्रीय लोक अदालत में 5177 मुकदमों का निस्तारण


चंदौली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के तत्वाधान में तहसील सदर सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प एवं दीप अर्पित कर मा0 जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी सहित अन्य न्यायाधीशगण की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर लोक अदालत में श्री ज्योति कुमार त्रिपाठी जनपद न्यायाधीश द्वारा कुल ०५ इजराय वादों का निस्तारण किया गया। श्री नरेन्द्र कुमार झा पीठासीन अधिकारी द्वारा कुल १६ एमएसीटी वादों का निस्तारण कर रू० १९४००००.०० का प्रतिकर दिया गया। श्री राजीव कमल पाण्डेय प्रधान न्यायाधीश द्वारा कुल ४७ वादों का निस्तारण किया गया जिसमें ०८ जोड़े साथ भेजे गये तथा समझौता राशि रू२२२५००.०० दिया गया।श्री जगदीश प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम द्वारा १११ वादों का निस्तारण कर रू० ४५००/ जूर्माना वसूल किया गया। श्री अम्बर रावत अपर जनपद विशेष न्यायाधीश द्वारा कुल २२ क्रिमिनल वादों का निस्तारण कर रूपया ९०००.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्री मुन्ना प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा १ सिविल वाद एवं ३ क्रिमिनल वाद निस्तारित कर रू० १५००.०० जूर्माना वसूल किया गया। श्री श्याम बाबू मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट द्वारा कुल ३६७४ वादों का निस्तारण कर रू० ६२८०००.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्री विभांशु सुधीर सिविल जज (सीनियर डिविजन) द्वारा कुल ४२ सिविल वाद का निस्तारण कर कुल रू० ६६२४५००.०० का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा कुल ३८ ईचालान रू० ६५०.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्री पप्पू कुमार ंिसह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट रेलवे द्वारा कु ल ४७० वादों का निस्तारण कर रू० ७०८१०.०० जुर्माना वसूल किया गया। सुश्री अम्बिका मेहरोत्रा सिविल जज द्वारा कुल ४५ वादों का निस्तारण कर रू० ४२९०.०० जुर्माना वसूल किया गया। सुश्री शिप्रा सिंह न्यायिक मजिस्टे्रट द्वारा १५६ वादों का निस्तारण कर रू०११७००.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्री कुंवर सुर्यसेन सिंह सिविल जज द्वारा कुल २१३ वादों का निस्तारण कर रू० ५८००.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्री शिरीष पटेल सिजिल जज चकिया द्वारा ७३ वादों का निस्तारण किया गया जिसमें ०३ वादों में कुल रू० २१८४१.०० का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। एवं ७० वादों का निस्तारण कर रू० २००८०.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्री नरेन्द्र कुमार यादव अपर सिविल जज चकिया द्वारा कुल ४५ वादों का निस्तारण कर रू० १४१६०.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्रीमती स्नेहा सिंह सिविल जज द्वारा १६ सिविल वाद तथा २०० ई चालान का निस्तारण कर रू० २६३०.०० जुर्माना वसूल किया गया। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव श्री विभांशु सुधीर द्वारा दी गयी है।