चंदौली

चंदौली। डा० महेन्द्र नाथ पांडेय के प्रयास से मिला आपदा राहत राशि


सकलडीहा। विधानसभा क्षेत्र के साई गांव निवासी पिता पुत्र रामप्रवेश पाण्डेय व अरविंद पाण्डेय का चकिया थाना क्षेत्र में लगभग 3 महीने पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। रविवार को चन्दौली के सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के प्रयास से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से परिवारजनों को राहत अनुदान राशि प्राप्त हुई। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि हम सब के नेता व चन्दौली के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय जी ने वादा किया था कि हम पूरी मदद करेंगे। आज पाण्डेय जी के प्रयास से स्व रामप्रवेश पाण्डेय जी के परिवारजनों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 8 लाख रुपये की राहत धन राशि उनके पत्नी के सीधे खाते में आई है। हमारे सांसद जी के करनी व कथनी में कोई अंतर नही है जो आज चरितार्थ हो रहा है। जनपद में तमाम परिवारों को इसी प्रकार की मदद सांसद जी द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही जनपद के विकास के लिए महेन्द्र नाथ पांडेय जी प्रयासरत है। उनका निर्देश है कि जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी का सहयोग करें और पात्रों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करें। इसके लिए क्षेत्र की जनता पाण्डेय जी को धन्यवाद दे रही है।