चंदौली

चंदौली। सरकार के कार्यप्रणाली पर सोचने की जरुरत: गार्गी


चंदौली। समाजवादी महिला सभा का कार्यक्रम दरियापुर कबीरपुर, परोरवा चन्दौली में जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे महिलाओं से सम्बंधित उनके समाज के मुख्यधारा से जोडऩे के संदर्भ विस्तार से चर्चा हुई। तथा महिला सभा में जिला उपाध्यक्ष पद पर नागेश्वरी देवी चौहान को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान की भाजपा की सरकार में इंसाफ मिलना तो दूर जनपद में महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। गरीब महिलाओं के अधिकार को दबाया जा रहा। इनका सुनने वाला कोई नही है। महिलाओं को सोचने की जरूरत है। अखिलेश यादव की सरकार थी तो हर धर्म की मानने वाली महिलाओं का मान सम्मान होता था। इस सरकार ने गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंसन मिलता था वह भी बन्द कर दिए व लड़कियों को लैपटॉप देना बंद कर दिया। कई एक योजना जो महिलाओं को मिलती थी वह भी बंद हो गई। इस झूठी सरकार को बदलने की जरूरत है। महिलाओं को संकल्प लेने की जरूरत है। एक धर्म निरपेक्ष सरकार अखिलेश यादव की बनने पर सभी वर्ग की महिलाओं को सम्मान व योजनाओं फिर चालू होगी।