चंदौली

चंदौली। शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न


सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरूवार को महाविद्यालय और जिला शिक्षक संघ का चुनाव सर्व सम्मति से कराया गया। जिसमें सकलडीहा शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा० शमीम राईन और महामंत्री डा० इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पदो पर निर्विरोध चयन किया गया। अंत में शिक्षकों की नई कार्यकारिणी द्वारा सेवानिवृत्त डा० शिव सहाय सिंह यादव और डा० विजय पांडेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वही दो अन्य शिक्षकों का प्राचार्य पद पर चयन होने पर बधाई दी। सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा० प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय शिक्षक संघ और जिला शिक्षक संघ का चुनाव किया गया। जिसमें निर्विरोध रूप से सकलडीहा पीजी कॉलेज के शिक्षक संघ अध्यक्ष के लिये डा० शमीम राईन के नाम प्रस्ताव आने पर सर्व सम्मत से चुन लिया गया। इसी प्रकार महामंत्री के लिये डा० इन्द्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष यज्ञनाथ पांडेय, संयुक्त मंत्री संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष श्यामलाल यादव को चुना गया। नई कार्यकारिणी के सदस्य डा० विजेन्द्र सिंह एवं डा० रजनीश कुंवर को उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्राचार्य पद पर चयन किये जाने पर बधाई दिया । इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने पर प्रोफेसर डा० विजय पांडेय और प्रोफेसर डा० शिव सहाय यादव को नई कार्यकारिणी ने स्मृति चिन्ह और मालाफूल पहनाकर सम्मानित किया। अंत में महिला शक्ति मिशन के तहत डा० सीता मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा० इन्द्रदेव सिंह, डा०उदय शंकर झा, डा० अरुण उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।