चंदौली

चन्दौली।जिलाधिकारी ने पूरागणेश में बांटा राहत सामग्री


चहनियां। सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के पूरा गणेश में केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के पहल पर मंगलवार की देर शाम को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बाढ राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का निर्देश आया था कि कोई व्यक्ति भूखा न सोये। इस संकल्प को हमारा जिला प्रशासन पूरा कर रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि जनपद के लोकप्रिय सांसद के पहल पर पूरी मात्रा में जनपद में बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया जा रहा है। भाजपा नेता डाक्टर के एन पांडेय ने कहा पूरे प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया जा रहा है। अन्य सरकारों की अपेक्षा अत्यधिक मात्रा बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। विपक्षी दल सरकार को बदनाम करने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रहे है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में राजनीतिक बयानबाजी करके लोगों को गुमराह करने के बजाय मिलकर पीडि़त परिवारों की सेवा करने पर जोर देने की जरूरत है। इस मौके उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा, सूर्यमुनी तिवारी, मण्डल अध्यक्ष संकठा राजभर, योगेन्द्र मिश्रा, मनोज मौर्या, अतुल रघुवंशी एव अन्य ग्रामीण रहे।