चंदौली

चंदौली:प्रदेश का नाम गैर जनपदों में हो रहा रोशन:डा० महेन्द्रनाथ


चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के परिसर में 01:35 पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय सभास्थल पर पहुंचे तो जनता ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भारत माता की जय, हर-हर महादेव के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। उनके इस अभिवादन को जनता.जर्नादन से सहर्ष स्वीकार किया। केंद्रीय भारी उघोग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश का नाम गैर प्रदेशों में भी रोशन हो रहा है यह सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में उत्तर प्रदेश का ही मॉडल वहां के मुख्यमंत्री ने लागू कर विकास को गति दी है यही नहीं अर्थव्यवस्था में भारत तेजी से आगे बढ़ा है इसके लिए डबल इंजन की सरकार की देन है। कहा कि जनपद के एशिया के सबसे बड़े पंप कैनाल की मरम्मत के साथ.साथ पक्कीकरण हो जाए तो नरवन के क्षेत्र की समस्या ही समाधान हो जाए। वही 2.57 मिनट पर मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाकर योजनाओं का शुभारंभ किया। सभा के दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने भी अपने सम्बोधन में जनपद चंदौली के विकास के बाबत विचार रखे। उन्होंने कहा कि जब से योगी जी सरकार बनी है जनपद में विकास के कार्यो गति मिल रही है। इसको डा० महेन्द्र नाथ पांडेय जी अपने अथक प्रयास कराने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं।