चंदौली

चंदौली।स्वतंत्रता सेनानी के नाम बनेगी सड़क:सुशील


धीना। सैयदराजा विधानसभा के असवरिया गांव में रविवार को स्वतंत्रता सग्राम सेनानी रामशरण सिंह मौर्य की प्रतिमा का अनावरण सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम में ग्रामीणों को अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम शरण मौर्य की याद को हमेशा जीवंत रखने को आज भाजपा गांव गांव स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों के गांव में स्मृति द्वार बनाकर उनकी याद को ताजा रखने का काम कर रही है। इस गांव में मुख्य सड़क से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामशरण मौर्य के घर तक पक्की सड़क बनाई जाएगी। उस सडक का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम होगा। जिससे लोगो को उनकी शहादत हमेशा याद आती रहेगी। स्वतंत्रता संग्राम में अपनी भूमिका बढ़कर-चढ़कर निभाने वाले स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानी रामशरण मौर्य का इतिहास ही कुछ अलग रहा है। जिनके चलते आज गांव की गरिमा भी ऊची हो रही। उनके बलिदान को भुलाया नही जाएगा। भाजपा द्वारा शहीद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के याद में कई महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। जिससे उनके स्मृति को याद रखी जाय। इस अवसर पर अभिमन्यु सिंह, प्रशांत सिंह, फेकू मौर्य, रामवतार सिंह मौर्य, रामदुलार सिंह मौर्य, मनोज सिंह मौर्य, देवमूर्ति उपाध्याय, उदयी उपाध्याय, शशिकांत उपाध्याय, बेचू मौर्य सजय मौर्य सहित अन्य द्वारा अपने विचार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्दलाल मौर्य व संचालन डा मोहन राम द्वारा किया गया।