चंदौली

चन्दौली।पाकिस्तान के विदेशमंत्री का फूंका पुतला


चंदौली। मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री विलावल भुट्टों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद चंदौली डाकघर के समक्ष पुतला फूंककर अपने आक्रोश को व्यक्त किया। साथ ही आरोप लगाया कि पाक के विदेश मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किया। इससे पूरे देश पाक के विदेश मंत्री के खिलाफ आक्रोश है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की लोकप्रियता पूरे विश्व में है। सभी देश के लोग पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मान देते है। इस दौरान चेयरमैन रविन्द्रनाथ गोंड़, शिवपूजन राम, महेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, अमित सिंहए अलख तिवारी, आशीष रघुबंशी, शिवराज सिंह, राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। मुगलसराय कार्यालय अनुसार विधायक रमेश जायसवाल के नेतृत्व में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पुतले का दहन काली मंदिर के पास किया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यू0एन0 में बैठक के दौरान पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर पूरे देश को घेर लिया। उस बैठक में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान का जलील विदेश मंत्री एक कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री के ऊपर अभद्र टिप्पणी करके भारत के लोगों को आहत किया। आज पूरा भारत नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चाहे हिंदू हो मुसलमान हो चाहे सिख हो या इसाई हो एक साथ खड़ा है। इस अवसर पर गीता रानी गुप्ता, मालती गुप्ता, संजय कनौजिया, विभूति जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।