सकलडीहा। तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 88 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से मौके पर आठ का निस्तारण किया गया। शेष शिकायती पत्रो का सम्बन्धित विभाग को तय समय मे गुणवतापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। एसडीएम मनोज पाठक की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादी सुबह से ही आने लगे। सबसे अधिक शिकायते राजस्व संबंधी रहे। कई फरियादियों ने गांवो में हर घर जल नल योजना के तहत कराए गए कार्यो की शिकायत की। ग्रामीणों का कहना था कि इस योजना में काम करने वाले ठेकेदार व अधिकारी गांवो की सड़कों पर गड्ढे खोद कर पाइप तो बिछा रहे है। लेकिन जैसे तैसे मिट्टी डालकर कोरमपूर्ति कर रहे है। जिससे अच्छी खासी सड़क पूरी तरह खराब हो जा रही है। और उन सड़को पर रात में गिरकर ग्रामीण चोटिल हो रहे है। लोगो ने एसडीएम से इसपर कार्यवाई की मांग उठाई। कहा कि केंद्र प्रभारी बेवजह किसानों को धान में नमी सहित अन्य बहानेबाजी कर लेने से मना कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ बिचौलियों से साठगांठ कर अपनी जेब गरम कर रहे है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मनोज पाठक, सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार डॉ० बन्दना मिश्रा, नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, बीडीओ अरुण कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय आदि रहे।
Related Articles
चंदौली।मतदान में सभी लोग करें सहयोग:बीडीओ
Post Views: 654 चहनियां। चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सतीश चन्द्र त्रिपाठी सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधान सभा सकलडीहा के द्वारा शपथ दिलाया गया व मतदान के बारे में बताया गया। डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को 7 […]
३१ महिला रेलकर्मियों को किया गया पुरस्कृत
Post Views: 507 मुगलसराय। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आलोक में पांचों मंडल, मुख्यालय तथा निर्माण संगठन में कार्यरत 31 उत्कृष्ट महिला रेल कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए पुरस्कृत किया गया। उन सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं उनके […]
चंदौली। भाजपाजनों ने सुनी पीएम के मन की बात
Post Views: 399 चंदौली। भाजपाजनोमुगलसराय। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 98 संस्करण को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा के सलेमपुर सेक्टर के बूथ संख्या 341 बनौली चट्टी पर भाजपा कार्यकर्ताओ संग उत्साह से धैर्य पूर्वक सुना गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]