सकलडीहा। स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव के दर्शन के बाद सकलडीहा कस्बा के शिव मंदिर पर भक्तों का रेला लगा रहता है। मान्यता है कि कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व सकलडीहा कस्बा के शिव मंदिर पर क्षेत्रवासी हाजिरी लगाते है। यहां आने वाले हर लोगों की मुराद पूरी होती है। वर्ष 1800 के करीब राजस्थान के अलवर जिले से राजपूताना काफिला सकलडीहा कोट में ठहरा था। बनारस स्टेट के बाबू बखत सिंह सेनापति हुआ करते थे। एक दिन स्वप्न में स्वयंभू कालेश्वर महादेव का दर्शन होने के बाद चतुर्भुजपुर बरठी गांव के समीप मंदिर का खोदाई कराया। जमीन के अंदर से भगवान भेाले शंकर की शिवलिंग दिखाई पड़ी। इसके बाद सेनापति बाबू बखत सिंह ने स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर और कॉलेश्वर सरोवर का निर्माण कराया था। इसके अलावा चार शिव मंदिर व सरोवर सकलडीहा, धरहरा, जमनिया हरपुर में कराया था। मान्यता है कि शुभ कार्य करने से पूर्व क्षेत्रवासी सबसे पहले शिव मंदिर में हाजिरी लगाते है। सावन माह और शिव रात्रि पर कॉलेश्वर महादेव के बाद सकलडीहा शिव मंदिर पर लोग मत्था टेकने के लिये भक्तों का रेला लगा रहता है। पुजारी जगरन्नाथ चौबे और अशोक मिश्रा ने बताया कि यहा आने वाले की हर मुराद पुरी होती है।
Related Articles
चंदौली। पूर्व विधायक ने स्वास्थ्यमंत्री को खिलाड़ी की बताई परेशानी
Post Views: 432 चंदौली। नेशनल वालीबाल खिलाड़ी दीपक यादव आपरेशन के लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को एक बार फिर मुखर नजर आए। हद तो तब हो गई जब पैसों के लिए ईएनटी सर्जन डा० प्रशांत सिंह ने आपरेशन से ही इंकार कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो बात सूबे […]
चंदौली। बरसात शुरु, फिर भी नहीं हुई सफाई
Post Views: 443 सकलडीहा। बरसात शुरू हो गई है। इसके बाद भी तहसील मुख्यालय से जुड़ी चार गांवों की गंदानाला और बाहा की साफ सफाई नही होने से कस्बा से लेकर मुख्य मार्ग पर जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न हो गयी है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी जलभरॉव की समस्या से निजात दिलाने के नाम पर […]
चंदौली:डाई खाद की बोरियों में किसानों के साथ छल:अंजनी
Post Views: 365 धानापुर। सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने चंदौली जिला प्रसाशन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए केंद्र प्रदेश भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। श्री सिंह ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी बड़े-बड़े दावों एवं कपोल वादो को जनता के साथ ठगी और धोखा करार दिया है। आरोप लगाया […]