चंदौली

चदौली।रामनगर औद्योगिक एसो० पूर्वांचल का बड़ा संगठन:देव भट्टाचार्या


चंदौली। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन का चुनाव चुनाव अधिकारी उमेश सिंह जॉइंट कमिश्नर उद्योग की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रबंध समिति के कुल 21 पदों पर चुनाव हुआ जिसमें 14 पदाधिकारी व सदस्य निर्विरोध चुने गए। संरक्षक के पद में कृष्ण गोपाल सिंह अध्यक्ष के रूप में पुन: देव भट्टाचार्य को निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह व चंदेश्वर जयसवाल, उपाध्यक्ष हरिवंश सिंह व दिनेश राय महामंत्री सतीश गुप्ता, सचिव श्यामसुंदर केजरीवाल, संयुक्त सचिव परेश कुमार सिंह व वीरेंद्र कुमार यादव मंत्री श्याम किशोर अग्रवाल व पवन जयसवाल संगठन मंत्री अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष पंकज बिजलानी अन्य सात प्रबंध समिति के सदस्य राजेश कुमार जायसवाल, प्रशांत कुमार गुप्ता, राकेश अग्रवाल, योगेश जैन, भरत जोतवानी, संजय लखवानी, ओम प्रकाश जायसवाल, चुने गए। चुनाव के उपरांत अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने नई टीम को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार व संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन इस समय पूर्वांचल का सबसे बड़ा मजबूत संगठन है। इसलिए संगठन के पदाधिकारियों का दायित्व बहुत ज्यादा है। उधमियों में मनोज तिवारी जगन्नाथ घोष, राम सिंह, अखिलेश यादव, रामसागर, अरविंद सिंह, संजय लखवानी, सुरेंद्र राय, जितेंद्र पांडेय, सुनील जैन, शांतिलाल जैन, प्रशांत गुप्ता, आर एस विश्वकर्मा, जय प्रकाश पांडेय, अविनाश रूँगटा, अनूप साहू, सत्यवीर साहू, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, रविंद्र बहल आदि थे।