चंदौली

चंदौली।कृषि विज्ञान केन्द्र में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन


चंदौली। जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2022-23 का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें विषय वस्तु विशेेषज्ञ जय प्रकाश सिंह ने खरीफ में उगाई जाने वाली मुख्य फसलों के अवकर्षण की स्थिति में कृषि कार्य एवं जैविक/प्राकृतिक खेती के विषय में समसामयिक जानकारी दी। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक मत्स्य रामअवध ने मछली पालन की योजनाओं की चर्चा की। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा पोर्टल पर पंजीकरण कराकर मत्स्य विभाग का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। तालाब खुदाई सामान्य कृषक को 50 प्रतिशत, लघु/सीमान्त/महिला/अनुसूचित कृषकों 60 प्रतिशत अनुदान देय है। योजना 0.2 से 2.00 हे0 तक ही अनुमन्य है। सभी मछूआ पालकों को के0सी0सी0 की सुविधा उपलब्ध है। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु जनपद के नवीन मण्डी में अत्यआधुनिक मत्स्य मण्डी का शुरूआत शीघ्र ही होने वाला है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु जनपद में नामित एस0डी0एफ0सी0 एरगो प्रा0लि0 कम्पनी के जिला कोआर्डिनेटर ने किसानों को बताया ऋणी एवं गैरऋणी कृषक सी0एस0सी0 से पंजीकरण कराकर फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। खरीफ में बाजरा, धान अरहर, उर्द अधिसूचित फसलें है जिसमें धान के लिये रू0.1644 हे0 बीमा प्रीमियम निर्धारित है। उक्त योजान्तर्गत असफल बुआई, मध्यावधि एवं कटाई के उपरान्त 14 दिन तक की अवधि में प्राकृतिक आपदा में क्षतिपूर्ति देय है एवं व्यक्तिगत क्षति की सूचना टोल फ्री नं0. 18008896868 अथवा कृषि विभाग में फसल क्षति के 72 घण्टें अन्दर देना अनिवार्य है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार वैश्य ने पशुपालन की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृत्रिम गर्भाधान से 4 से 14 ली0 उत्पादन में 30 से 40 प्रतिशत सफलता मिली है। जिसको बढ़ाकर 80 से 90 प्रतिशत किया जाना है। इस समय पशुओं गला घोटू का टीकाकरण नि:शुल्क लगाया जा रहा है। यह बीमारी आठ घण्टे के अन्दर ही पशुओं को अपने चपेट में ले लेती है। इस लिये टीके का लगाया जाना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सहायक आयुक्तनिबन्धक एवं सहकारी समिति द्वारा जनपद में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति से अवगत कराया व श्री शैलेष पाण्डेय विकास खण्ड. धानापुर ने साधन सहकारी समिति धानापुर पर अतिरिक्त व्यवस्था कर उर्वरक वितरण कराने की मांग की।