धानापुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के देहावसान के 11वें दिन शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के पैतृक आवास पर शांति पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले भर से जुटे सपा के लोग एक साथ हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र के माधोपुर में नेताजी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जिसमे पूर्व विधायक मनोज सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की। पूर्व विधायक के संग आए हुए लोगो नेता जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शांति पाठ और हवन पूजन के कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग एक साथ नजर आए। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से जुटे विधवा, दिव्यांग, वृद्धा सहित अन्य जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेता जी राजनीति में हमारे गुरु थे । उनका जाना समाजवादी पार्टी के साथ साथ पूरे देश के लिए अत्यंत दुखदाई है। इस दौरान मुख्य रूप से धनंजय सिंह, नईमूल हक खान, सीताराम प्रजापति, मैनेजर गोंड, रामाश्रय मौर्या, शिवाजी सिंह, नंदकुमार राय, रामप्रताप सिंह, गुड्डू सिंह, जगमेंद्र यादव, रामधनी यादव, इंद्रजीत सिंह, सुभाष यादव, गणेश गुप्ता,अखिलेश सिंह, सुनील यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी ने किया मार्च
Post Views: 480 चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव.2021 को निष्पक्ष, सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के मद्देनजर एसपी अमित कुमार ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। एसपी ने फ्लैग मार्च कर लोगों में विश्वास की भावना को जागृत किया। आह्वान किया कि बिना भय के निष्पक्ष मतदान […]
चंदौली।उद्योग व्यापार ने डीएम को भेंट की रामायण
Post Views: 340 चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में नवागत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात की। इस दौरान राकेश शर्मा ने व्यापारियों संग मिलकर जनपद में जिलाधिकारी के रूप में जॉइन करने पर व्यापारियों के तरफ से गुलदस्ता व रामायण देकर […]
बड़े भाई के निधन पर भावुक शिवपाल बोले- नेता जी अब हमारे बीच नहीं, इसे स्वीकार कर पाना कठिन
Post Views: 1,093 नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 […]