धानापुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के देहावसान के 11वें दिन शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के पैतृक आवास पर शांति पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले भर से जुटे सपा के लोग एक साथ हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र के माधोपुर में नेताजी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जिसमे पूर्व विधायक मनोज सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की। पूर्व विधायक के संग आए हुए लोगो नेता जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शांति पाठ और हवन पूजन के कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग एक साथ नजर आए। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से जुटे विधवा, दिव्यांग, वृद्धा सहित अन्य जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेता जी राजनीति में हमारे गुरु थे । उनका जाना समाजवादी पार्टी के साथ साथ पूरे देश के लिए अत्यंत दुखदाई है। इस दौरान मुख्य रूप से धनंजय सिंह, नईमूल हक खान, सीताराम प्रजापति, मैनेजर गोंड, रामाश्रय मौर्या, शिवाजी सिंह, नंदकुमार राय, रामप्रताप सिंह, गुड्डू सिंह, जगमेंद्र यादव, रामधनी यादव, इंद्रजीत सिंह, सुभाष यादव, गणेश गुप्ता,अखिलेश सिंह, सुनील यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।अपर सचिव ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का किया निरीक्षण
Post Views: 484 चंदौली। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बुधवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षा परिषद् के अपर सचिव सतीश ने डीआईओएस विजय प्रकाश के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूपी बोर्ड की परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को सभी तैयारियां मुकम्मल करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय […]
चंदौली।पूर्व विधायक ने तहसील प्रशासन पर शुल्क लेने का लगाया आरोप
Post Views: 474 सकलडीहा। तहसील से सम्बंधित कोई भी कार्य बिना पैसा दिये होना संभव नहीं। तहसील के अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। आमजन अपनी समस्याओं को लेकर तहसील के चक्कर काट रहा है। यह कहना है, सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का। पूर्व विधायक गुरुवार को खरवार जाति के […]
चंदौली।फैक्ट्री के अधिकारियों के विरुद्घ प्रदर्शन
Post Views: 613 पड़ाव। अलीनगर थाना अंतर्गत अवैध रूप से ड्म्प हो रहे कोयला और बंद पड़े साहुपुरी फैक्ट्री के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सैकड़ों क्षेत्रवासी लामबंद होकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। और अपनी मांग भी रखी कि उक्त जमीन में विश्वविद्यालय अस्पताल खेल का मैदान बनाया जाए अन्यथा क्षेत्रवासी उग्र प्रदर्शन […]