चंदौली

चंदौली।पवन गिरी बने प्रधान संघर्ष मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष


चहनियां। चहनियां स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को युवा संघर्ष मोर्चा के प्रधान संघर्ष मोर्चा की गठन किया गया। जिसमें चहनियां ब्लॉक के डयौढा के ग्राम प्रधान पवन गिरी को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया। मुख्य अतिथि विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा करते हुए कहा कि युवा संघर्ष मोर्चा के संगठन विस्तार के कार्यक्रम में जिस प्रकार से ग्राम सभा के विकास के लिए प्रधान संघर्ष मोर्चा के इकाई का गठन करके आम आदमी तक लाभ पहुंचाने के लिए कार्य हो रहा है यह सराहनीय है । वहीं वर्ष 2023 के लिए मुख्यअतिथि अजीत कुमार सिंह ने सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पांडे कवि ने कहा कि पूरे चंदौली जनपद के हर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित करने के बाद ग्राम सभा में सरकारी मशीनरी द्वारा प्रधान के ऊपर वीजा दबाव बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से नौजवान किसान और जवान की जो भी समस्याएं रहेंगी उसको शासन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फूलपुर की प्रधान सीमा देवी, दिलीप कुमार, सुभाष चंद्र यादव, डॉ0 ललन यादव, नीरज पांडेय, राजेश गुप्ता, गजराज, ईश्वर चंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे।