चंदौली

चंदौली। गरीबों, किसानों की है भाजपा सरकार:सूर्यमुनि


सकलडीहा। भाजपा प्रत्याशी सुर्यमनी तिवारी कमल खिलाने के लिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के मनिहराद्घ उकनी, मजिदहा, अजगरा, चकिया बिहारी मिश्र, पट्टी, रमदत्तपुर समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होने सरकार के विकास कार्य गिनाए। वहीं जनता का आशीर्वाद भी मांगा। लोगों ने समर्थन का भरोसा दिलाया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। गांवो के विकास से ही प्रदेश व देश का विकास हो सकता है। गांवो में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने को लेकर सरकार गंभीर है। इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को समाज के हर वर्ग को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। किसानों, व्यापारियों, मुस्लिम समुदाय, छात्रों, मजदूर सबका सम्मान व हित भाजपा में सुरक्षित है। कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार कम हुआ है। वहीं आतंकवादियों और अपराधियों की नकेल कसी है। आमजन अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकारें देश और प्रदेश को सशक्त और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। पार्टी की सोच है कि हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार मिले। इस दौरान योगेंद ओझा, बबलू ओझा, बब्बू सिंह, मोनू मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, उपेंद्र यादव आदि लोग रहे।