चंदौली

चंदौली। भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों का नहीं हो रहा विकास:गार्गी


चंदौली। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछड़ों को और भी पीछे करने पर आमादा हैं। दलित पिछड़ो का कोई भी विकास नही हो रहा है। आरक्षण के नाम पर सिर्फ धोखा ही धोखा हो रहा है। स्थानीय नगर निकाय चुनाव इसका जीता जागता उदाहरण है। बाबा साहब के बनाये सविंधान को भी बदलने की साजिश रची जा रही है। इस सरकार में जनपद में महिलाओं का कोई सुनने वाला नही कई एक महिलाओं के साथ घटना घटी यहाँ तक कि हत्या भी हुए। लेकिन कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं। इनका कोई भी नियंत्रण नही है। आमजनमानस को समझने व जागने की जरूरत है। यह लोग सिर्फ धर्म के नाम पर आपस मे लड़वाने का काम कर रहे हैं। इनके बहकावे में नही आना चाहिये। गरीबों किसानों दलितों पिछड़ो महिलाओं वंचितों आदिवासियों का कोई विकास कर सकता हैं। वह सिर्फ समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव है। इस मौके पर पल्लवी चौहान, सोनी देवी यादव, कामनी चौहान, राधिका, प्रमिला मिश्रा, कुमारी शिवानी, सुमन चौहान, प्रीति आदि उपस्थित रही।