चंदौली। पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने सैयदराजा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह के लिए समर्थन मांगा गया। इस दौरान वे प्रीतमपुर, खरखोली, भुजना, नेवादा आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। उनके साथ महेन्द्र सिंह ब्लाक प्रमुख, गुड्डू पांडेय, दुखरन राय, अशोक मिश्रा, अनुग्रह नारायण सिंह, दिनेश मौर्या, मंजीत मौर्या, राणा मौर्या, दिनेश मौर्या, बंटी सिंह व पिंटू सिंह उपस्थित थे। इसी तरह विधायक सुशील सिंह ने जनसम्पर्क कार्यक्रम जारी रखते हुए ढोढिय़ा, रामरुपदासपुर, ईनायतपुर, बभनियाव आदि गांवों में पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लोगों से समर्थन मांगा। कहा कि भाजपा सरकार ने भयमुक्त, अपराध मुक्त, पारदर्शी तरीके से सुशासन की सरकार देने का काम किया है। प्रदेश में रिकार्ड बिजली उत्पादन, गन्ना तथा गेहूं का उत्पादन हुआ है। सरकारी दर पर भुगतान भी सुनिश्चित कराया गया है। उनके साथ विनोद कुमार सिंह बब्लू, अवधु सिंह प्रधान, अनिल श्रीवास्तव, रामाश्रय राजभर, सुनील कुशवाहा, बृजेश पांडेय, मनीष मिश्रा आदि उपस्थित थे।
Related Articles
चंदौली।विधायक ने गांव में जलवाया अलाव
Post Views: 713 कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सर्द भरी ठंड को देखते हुए बुधवार को कमालपुर बाजार में अलाव जलवाया। इससे बाजारवासियों सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों ने राहत का सांस लिया। बाजार में जमुर्खा पुलिया, बस स्टैंड, नई बाजार, कमालपुर चौराहा, रामलीला मैदान आदि स्थानों पर अलाव जलवाया गया। तीन दिनों ने मौसम में […]
चंदौली। सेना भर्ती के लिए राजनेताओं का आगे नहीं आना दुर्भाग्यपूण – मनोज
Post Views: 416 चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज कुमार सिंह डब्लू रविवार को मुख्यालय पर पत्रकारों से रूबरू थे। इस दौरान उन्होंने सेना भर्ती के लिए किए गए आह्वान के पूर्ण होने के बाद जनपद के किसी भी दल के जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, मंत्री एवं पूर्व विधायक व पूर्व सांसद […]
चंदौली। सेना भर्ती के लिए पूर्व विधायक ने बुलंद की आवाज
Post Views: 464 चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को सेना भर्ती कराने के लिए जनपद के नेताओं को दलगत भावना से ऊपर उठकर प्रयास करने का आह्वान किया। कहा कि सेना भर्ती चंदौली में कराने के लिए चंदौली के विधायक, सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व सांसद समेत […]