चहनियां। स्थानीय ब्लॉक के बलुआ मंडल में सभी ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम शुक्रवार को बलुआ स्थित निजी विद्यालय पर हुआ। इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा और सह संयोजक नवनियुक्त चहनियां मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा तथा मुख्य वक्ता के रूप में जयश्याम त्रिपाठी व डॉक्टर के० एन० पांडय रहे। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के एन पांडेय ने कहा कि भाजपा सर्वजन के मान सम्मान के लिए कटिबद्ध है। पार्टी की मंशा के अनुरूप ही हम सब समय समय पर पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान करते है क्योंकि इन लोगों के सम्मान में ही हमारा सम्मान भी निहित होता है। सम्पूर्णानन्द संस्कृत महाविद्यालय प्रभुपुर के प्राचार्य जयश्याम त्रिपाठी ने कहा कि हम सबको अपने अपने बूथ को मजबूत करते हुए पार्टी को मजबूत करना होगा साथ ही पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष डॉक्टर संकठा राय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद सिंह, अभय प्रताप बिट्टू, राजेंद्र श्रीवास्तव, पप्पू राम, मनोज कुमार कुश्वाहा, राजेश कुश्वाहा, हरकेश रायए दीपक यादव, अमरेश मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
UP Board 10th Topper 2024: शुभम वर्मा बने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर, पूरी लिस्ट
Post Views: 738 प्रयागराज। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आने की सूचना मिलते ही तमाम परीक्षार्थियों की धड़कन तेज हो गई हैं। बच्चे लगातार अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद यूपी […]
चंदौली। मंडलायुक्त ने अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Post Views: 524 चंदौली। मंडलायुक्त व जनपद के नोडल अफसर दीपक अग्रवाल जनपद भ्रमण के दूसरे दिन जिलाधिकारी संजीव सिंह एवं आला अफसरों के साथ जिला अस्पताल में कोरोना महामारी के तृतीय लहर के दृष्टिगत तैयारियों के संबंध में आइसोलेशन वार्ड, आक्सीजन प्लांट, जनरल वार्ड, पीकू वार्ड आदि का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा व […]
चंदौली।जन चौपाल में विभिन्न विभागों ने लगाया स्टाल
Post Views: 487 चहनियां। चलो चन्दौली प्रशासन चला गांव कि ओर कार्यक्रम के तहत जन संपर्क जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड क्षेत्र चहनियां के दरियापुर गांव के एक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सकलडीहा उपजिलाधिकारी मनोज पाठक व खंड विकास अधिकारी प्रमोद गुप्ता ने बच्चो का अन्न प्रासन्न व […]