चंदौली

चंदौली। सबके सम्मान में ही हमारा सम्मान:केएन पांडेय


चहनियां। स्थानीय ब्लॉक के बलुआ मंडल में सभी ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम शुक्रवार को बलुआ स्थित निजी विद्यालय पर हुआ। इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा और सह संयोजक नवनियुक्त चहनियां मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा तथा मुख्य वक्ता के रूप में जयश्याम त्रिपाठी व डॉक्टर के० एन० पांडय रहे। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के एन पांडेय ने कहा कि भाजपा सर्वजन के मान सम्मान के लिए कटिबद्ध है। पार्टी की मंशा के अनुरूप ही हम सब समय समय पर पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान करते है क्योंकि इन लोगों के सम्मान में ही हमारा सम्मान भी निहित होता है। सम्पूर्णानन्द संस्कृत महाविद्यालय प्रभुपुर के प्राचार्य जयश्याम त्रिपाठी ने कहा कि हम सबको अपने अपने बूथ को मजबूत करते हुए पार्टी को मजबूत करना होगा साथ ही पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष डॉक्टर संकठा राय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद सिंह, अभय प्रताप बिट्टू, राजेंद्र श्रीवास्तव, पप्पू राम, मनोज कुमार कुश्वाहा, राजेश कुश्वाहा, हरकेश रायए दीपक यादव, अमरेश मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।