चंदौली

चंदौली। सूर्यमुनि के पहल पर मार्ग निर्माण को मिली स्वीकृति


सकलडीहा। क्षेत्र के शिवपुर शिवगढ़ से बर्थरा कला तक लगभग 3 किमी0 सड़क निर्माण की लम्बे समय से ग्रामीण मांग उठा रहे थे। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के आग्रह पर सांसद एव कैबिनेट मंत्री डाक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मुख्यमंत्री त्वरित योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाया है। गुरूवार को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी सड़क निर्माण कार्य का उद्धाटन किया। भाजपा नेता के इस पहल का ग्रामीणों ने सराहना किया है। शिवपुर शिवगढ़ से बर्थरा कला तक पक्की सड़क बनाने के लिये ग्रामीण लम्बे समय से जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे थे। लेकिन निर्माण नही होने से आधा दर्जन गांव के लोगों को काफी परेशानी होती थी। भाजपा नेता सुर्यमनी तिवारी के प्रयास से स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ० महेन्द्र नाथ पांडेय की पहल पर मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा काम शुरू कराया गया। इस सड़क के निर्माण हो जाने से कम्हारी, बर्थरा, छोटे बर्थरा, शिवगढ़, बढ़वलडीह आदि गांवों को आवागमन सुलभ हो जायेगा। ग्रामीणों ने भाजपा नेता के इस प्रयास का सराहना किया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्यपाल यादव, राजीव राय, रामकवल यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।