चंदौली

चंदौली। किसानों की गेहूं समस्याओं को दूर करें डीएम:अंजनी


धानापुर। समाजवादी नेता पूर्व सैनिक अंजनी सिंह ने क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के गुरेहूँ एवं ढोडिय़ां गेहूँ क्रय केंद्रों का दौरा किया और सचिव से वार्ता कर क्रय केंद्रों पर गेहूँ खरीद में हो रही ढिलाई एवं किसानों को हो रही परेशानी को जल्द से जल्द दूर करने को कहा साथ ही डीएम से माँग किया की जिले में सभी क्रय केंद्रों को ज्यादा से ज्यादा ट्रकें देकर खरीदे गए गेहूँ को जल्द से जल्द उठवाकर उसे सुरक्षित किया जाए साथ ही सभी क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी को भी दूर किया जाय। जिससे टोकन जारी किए गए किसानों सहित सभी बचे किसानों का गेहूँ खरीद जल्द से जल्द हो सके। अंजनी सिंह ने बताया की क्षेत्र के गुरेहूँ क्रय केंद्र पर अब तक लगभग तीन हजार सात सौ कुंतल गेहूँ खरीदा जा चुका है जिसमें से मात्र आठ सौ तीस कुंतल गेहूँ ही उठाया जा सका है यही हाल लगभग ज्यादातर क्रय केंद्रों की है गेहूँ उठान एवं बोरे के अभाव के कारण सचिव गेहूँ खरीद करने से आना कानी कर रहे हैं जिससे क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं। सचिवों की भी अपनी मजबूरियां हैं की वो खरीदा हुवा गेहूँ कहाँ सुरक्षित करें क्योंकी गोडाउन का भी अभाव है। श्री सिंह ने कहा जिला प्रशाशन सुस्ती छोड़कर तेजी लाए। किसानों की समस्याओं एवं दु:खों को अनदेखा करना ठीक नहीं इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करूँगा जरूरत पड़ी तो किसानों के रोष प्रदर्शन का खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना होगा।