चंदौली

चंदौली। हरजीत सिंह के मनोनयन पर युवाओं में हर्ष


सैयदराजा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सिंह गारमेण्ट्स के प्रो० सरदार हरजीत सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर शुभचिंतकों व क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। सरदार हरजीत सिंह के पिता स्व० सरदार मंजीत सिंह का सम्बन्ध पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पारिवारिक संबंध हैं। अपने मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हरजीत सिंह ने कहाकि भाजपा सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रही है। जिस विश्वास पर खरा उतरते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की नीति को बताते हुए युवाओं व व्यवसाइयों को जोडऩे का कार्य करूंगा। कहाकि भाजपा सबको साथ लेकर चलने के संकल्प पर पूर्ण रूप से खरी उतरते हुए दिख रही है। कहा कि व्यवसाय के साथ-साथ मेरा प्रयास समाज सेवा भी रहता है। मैं अपने क्षमता अनुसार जरुरतमंदों की सेवा करने से पीछे नहीं रहता। पार्टी द्वारा मेरे उपर विश्वास करना मेरे लिए सौभाग्य है।