Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जेईई मेन जुलाई सेशन के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी


नई दिल्ली,  JEE Main 2022 Admit Card: जेईई मेन 2022 के दूसरे चरण यानि जुलाई सेशन के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2022 के जुलाई सत्र के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। एजेंसी द्वारा जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा और उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनटीए जेईई मेन एडमिट कार्ड को सोमवार, 18 जुलाई तक जारी कर सकता है। बता दें कि एनटीए द्वारा जुलाई सेशन के लिए जेईई मेन 2022 परीक्षा का आयोजन 21 से 30 जुलाई तक विभिन्न निर्धारित तारीखों पर किया जाना है।

JEE Main 2022 Admit Card: एग्जाम सिटी स्लिप पहले हो सकती है जारी

दूसरी तरफ, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एटीए द्वारा जेईई मेन 2022 जुलाई सेशन एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाने से पहले उनको आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप एनटीए द्वारा पहले जारी की जा सकती है। एग्जाम सिटी स्लिप को उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल से ही डाउनलोड कर सकेंगे। एटीए द्वारा उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की सूचना उनके ट्रैवल प्लान बनाने के लिए पहले जारी की जाएगी।