News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

टोक्यो में भारत-जापान 2+2 मंत्री स्तर की वार्ता, राजनाथ सिंह ने कहा- दोनों देशों के बीच संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति


 टोक्यो, भारत जापान के बीच हो रहे 2+2 मंत्रीस्तरीय वार्ता में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और EAM एस जयशंकर (S Jaishankar) गुरुवार को शामिल हुए। टोक्यो में आयोजित इस इवेंट में राजनाथ और जयशंकर अपने जापानी समकक्षों के साथ मौजूद हैं।

दोनों देशों के बीच लंबा सांस्कृतिक संबंध- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हाल के दिनों में हमारे द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। दोनों देशों के बीच एक लंबा सांस्कृतिक और नागरिक संबंध रहा है।’  उन्होंने आगे कहा, ‘इस साल हम अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं सालगिरह मना रहे हैं। इसके लिए दिसंबर में नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित कर हमें सम्मानित महसूस हो रहा है। इसमें दोनों देशों के हमारे जवान शामिल होंगे।’

अहम है भारत-जापान के बीच साझेदारी

वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘हाल में हमारे नेताओं की मुलाकात दोनों देशों के बीच निरंतर संबंधों की मजबूती का प्रमाण है।’ भारत-जापान की साझेदारी काफी अहमियत रहती है। यह हमारे लोकतंत्र, आजादी और का