कैंट थाना क्षेत्र में डीडीयू अस्पताल से बच्चे का इलाज कराकर लौट रही महिला की सोने की चेन टोटो में चोरी हो गई। पीड़िता वैष्णवी बरनवाल निवासिनी दानगंज, चोलापुर ने तहरीर में बताया कि सोमवार को वह अपने बेटे प्रणव को दिखाने अस्पताल गई थीं। इलाज के बाद पांडेयपुर लौटते समय टोटो में पहले से मौजूद तीन महिलाओं ने उनकी चेन पार कर दी। घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। चोरी गयी चेन की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गयी है। मंगलवार को महिला ने अर्दली बाजार चौकी में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित महिलाओं की शिनाख्त की जा रही है।
—————-
Related Articles
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, कुछ ही देर में दी जाएगी मुखाग्नि
Post Views: 2,270 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]
एसएसपी से मिला सपा का प्रतिनिधिमण्डल
Post Views: 689 समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में जिले के एसएसपी अमित पाठक से मुलाकात कर मदनपुरा चौकी इंचार्ज शमशाद अहमद द्वारा समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद नासिर जमाल एवं उनके परिजनों के साथ-साथ क्षेत्रीय दुकानदारों, नागरिकों के साथ दुव्र्यवहार की लिखित शिकायत किया है। इस […]
प्रधानमंत्रीकी सुरक्षामें चूक बर्दाश्त नहीं-मुख्यमंत्री
Post Views: 1,483 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी काररवाई का निर्देश वाराणसी( का.प्र.) । मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्टï चेतावनी दी है कि वाराणसी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में किसी तरहकी चूक हुई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी काररवाई की […]




