कानपुर (आससे.)। इटावा जिले में उदी स्टेशन वाह जा रहा ओवरलोड ऑटो पछायगांव के कोरी का कुआं गांव में खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में सास बहू की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। ऑटो ड्राइवर मौके से भाग गया। एमपी के भिंड जिले के थाना भरोही में रेपुरा के रहने वाले एक परिवार सात लोग गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे ग्वालियर पैसेंजर से उदी स्टेशन पहुंचा।यहां से एक ऑटो में सवार होकर बाह जैतपुर ऑटो में सवार होकर जा रहा था। इसी ऑटो में भिंड के थाना अटेर में रहने वाले रतनुपुरा के सुग्रीव बाबा पुत्र फूल सहाय भी सवार थे। ऑटो जैसे ही पछायगांव के कोरी का कुआं गांव के पास पहुंचा। तभी खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में अनीता (50) पत्नी भारत सिंह निवासी रेपुरा थाना बरोही भिंड मध्यप्रदेश और उनकी बुआ सास बिट्टनश्री (55) पत्नी केशव सिंह निवासी चकपुरा थाना बरोही भिंड की मौत हो गई।वहीं, सरोजा देवी पत्नी बलवीर, आशादेवी पत्नी सत्यभान, सरस्वती पत्नी सुरेंद्र, छोटे पुत्र उमेश, महाराज सिंह पुत्र नर सिंह व सुग्रीव बाबा पुत्र फूल सहाय निवाई रातनूपुरा थाना अटेर भिंड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया एमपी के एक परिवार की दो महिलाओं की मौत हुई है। छह लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
सिलिंडर फटने से आतिशबाज का मकान गिरा और लगी आग, 10 लोग घायल, सौ मीटर दूर तक गिरा मलबा
Post Views: 821 इटावा, इकदिल कस्बा में गुलियांत मोहल्ला गुरुवार की सुबह जोरदार धमाके से दहल गया। यहां सिलिंडर फटने से जबरदस्त धमाके से आतिशबाज का दोमंजिला मकान धराशायी हो गया। हादसे में करीब दस लोग जख्मी हुए हैं, वहीं मौके पर पहुंची दमकल ने विस्फोट के बाद लगी आग बुझाई। धमाका इतना तेज था कि […]
Varanasi : शादी के 51वें दिन दुल्हन ने उठा लिया ऐसा खतरनाक कदम, देखकर पति हुआ बेहोश –
Post Views: 662 वाराणसी। शादी के 51 वें दिन एक विवाहिता अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। पेंटर पति बुधवार रात घर लौटा तो पत्नी के जान देने की बात पता चल पाई। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या के पीछे वजह अवसाद उभर कर सामने आया है। मायके वालों काे सूचना दे दी […]
मथुरा शाही मस्जिद ईदगाह में हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान, 5 पदाधिकारी नजरबंद
Post Views: 709 मथुरा, । छह दिसंबर को शाही मस्जिद ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ और लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की अखिल भारत हिंदू महासभा की घोषणा के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन ने अब पदाधिकारियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा समेत पांच पदाधिकारियों को घरों में नजरबंद किया […]




