कानपुर (आससे.)। इटावा जिले में उदी स्टेशन वाह जा रहा ओवरलोड ऑटो पछायगांव के कोरी का कुआं गांव में खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में सास बहू की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। ऑटो ड्राइवर मौके से भाग गया। एमपी के भिंड जिले के थाना भरोही में रेपुरा के रहने वाले एक परिवार सात लोग गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे ग्वालियर पैसेंजर से उदी स्टेशन पहुंचा।यहां से एक ऑटो में सवार होकर बाह जैतपुर ऑटो में सवार होकर जा रहा था। इसी ऑटो में भिंड के थाना अटेर में रहने वाले रतनुपुरा के सुग्रीव बाबा पुत्र फूल सहाय भी सवार थे। ऑटो जैसे ही पछायगांव के कोरी का कुआं गांव के पास पहुंचा। तभी खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में अनीता (50) पत्नी भारत सिंह निवासी रेपुरा थाना बरोही भिंड मध्यप्रदेश और उनकी बुआ सास बिट्टनश्री (55) पत्नी केशव सिंह निवासी चकपुरा थाना बरोही भिंड की मौत हो गई।वहीं, सरोजा देवी पत्नी बलवीर, आशादेवी पत्नी सत्यभान, सरस्वती पत्नी सुरेंद्र, छोटे पुत्र उमेश, महाराज सिंह पुत्र नर सिंह व सुग्रीव बाबा पुत्र फूल सहाय निवाई रातनूपुरा थाना अटेर भिंड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया एमपी के एक परिवार की दो महिलाओं की मौत हुई है। छह लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज कोड में किया बदलाव, अब दिन और रात दोनों ही समय फहराया जा सकता है तिरंगा
Post Views: 720 नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने फ्लैग कोड में अहम बदलाव किए हैं। अब तिरंगे को दिन और रात दोनों ही समय में फहराया जा सकता है। इसके साथ ही झंडे में पालिएस्टर के उपयोग के अलावा मशीन से बने होने की अनुमति देकर राष्ट्रीय ध्वज कोड को बदला गया है। यह कदम […]
SC में योगी सरकार की बड़ी जीत- माफिया मुख्तार अंसारी को यूपी जेल शिफ्ट करने का आदेश
Post Views: 1,023 नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पक्ष में बड़ा फैसला देते हुए आदेश दिया है कि माफिया मुख्तार अंसारी को 15 दिनों के अंदर पंजाब से यूपी की जेल में शिफ्ट किया जाए। पूर्वांचल के माफिया डॉन और बीएसपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी और पंजाब […]
UP चंदौली में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- प्रदेश में माफिया अब बंदूक तानने की जगह रेंग रहे
Post Views: 1,150 चंदौली, । उत्तर प्रदेश में सात मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले सभी दल के दिग्गज प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार सभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को चंदौली में थे। उन्होंने यहां पर भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में […]




