Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली उमस से राहत


नई दिल्ली। जबरदस्त उमस भरी गर्मी झेल रहे दिल्ली वासियों पर आज राहत की कुछ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की बरसात भी हो सकती है।

येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि कल के लिए भी यही पूर्वानुमान था मगर गलत हो गया था। इस बीच आज सुबह से उमस हाल बेहाल कर रही है। कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं है।

बाहरी दिल्ली: पखवाड़े भर के इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को जोरदार वर्षा हुई और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।अपराह्न 12 बजे तेज़ वर्षा शुरू हुई। 15 मिनट बाद कई जगह जलभराव हो गया। बच्चों ने वर्षा का खूब आनंद उठाया।

कल था 29.8 डिग्री जबकि आज रिकॉर्ड किया गया 29.6 डिग्री सेल्सियस। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में भी बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की से माध्यम वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

वर्षा के दौरान बाहरी रिंग रोड पर भलस्वा लैंडफिल साइट के पास यातायात जाम में फंसे वाहन।