Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली में BJP को कितनी चुनौती दे रही AAP-कांग्रेस नतीजों को लेकर धीरे-धीरे स्थिति हो रही साफ


 

4 Jun 20244:06:48 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: संजय सिंह बोले- नफरत की राजनीति नहीं चलेगी

आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, “भाजपा को बहुमत नहीं मिला है, पीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। देश के बता दिया नफरत की राजनीति नहीं चलेगी, तानाशाही नहीं चलेगी।”

4 Jun 20244:00:49 PM

Delhi Lok Sabha Election Result: गोपाल राय ने सभी पार्टियों से की ये अपील

देश को बचाने के लिए हम सबको आगे लड़ना पड़ेगा, सभी पार्टियों से अपील है कि वो तानाशाही हटाने व लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएं। टीडीपी और जेडीएस ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभियान चलाया, अब समय है कि वो तानाशाही के खिलाफ जल्द ही आगे आएंगे।

4 Jun 20243:57:52 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: मंत्री गोपाल राय बोले- हमने विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़ा

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से देश के मैनेज करके एक्जिट पोल दिखाया गया, मुझे लगता है ये जनादेश उसके बजी खिलाफ है। हमने विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़ा, पंजाब में हमारी संख्या बढ़ी, दिल्ली में भी आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा से टक्कर ली।

4 Jun 20243:29:42 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: पश्चिमी दिल्ली में BJP एक लाख 30 हजार वोट से आगे

  •   भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत- 580434
  • आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा-448446

4 Jun 20243:18:47 PM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: उत्तर पश्चिमी दिल्ली में योगेंद्र चांदोलिया को बड़ी बढ़त

  •  भाजपा के योगेंद्र चांदोलिया: 4,74,365
  • कांग्रेस के उदित राज: 2,98,761
  • बसपा के विजय बौद्ध: 5,375
  • भाजपा की कुल बढ़त: 1,75,604

4 Jun 20243:11:51 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा आगे

  1.  चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल (बीजेपी) 33446 वोटों से आगे
  2. उत्तर-पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी (बीजेपी) 137474 वोटों से आगे
  3. पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा ​​(बीजेपी) 41051 वोटों से आगे
  4. नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज (बीजेपी) 53414 वोटों से आगे
  5. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया (बीजेपी) 173555 वोटों से आगे
  6. पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सेहरावत (बीजेपी) 128434 वोटों से आगे
  7. दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी (बीजेपी) 94013 वोटों से आगे

4 Jun 20243:02:11 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: दक्षिणी दिल्ली में BJP 93 हजार वोटों से आगे

  •  भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी-600654
  • गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 506864
  • बसपा अब्दुल बसित- 8353

4 Jun 20242:54:27 PM

Delhi Lok Sabha Chunav result 2024: पूर्वी दिल्ली में भाजपा 29 हजार वोटों से आगे

  •  हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) 372519
  • कुलदीप कुमार (आप) 343052
  • मो. वकार चौधरी (बसपा) 5955
  • अंतर 29567

4 Jun 20242:48:04 PM

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में योगेंद्र चांदोलिया बड़ी जीत की ओर

  •  भाजपा योगेंद्र चांदोलिया: 3,91,419
  • कांग्रेस उदित राज: 2,50,113
  • बसपा विजय बौद्ध: 4,375
  • नोटा: 4,337
  • भाजपा की कुल बढ़त:1,41,306

4 Jun 20242:39:30 PM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 1 लाख 10 हजार वोट से आगे

करीब साढ़े आठ लाख मतों की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत एक लाख दस हजार वोट से आगे चल रही हैं।

  • भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत- 481842
  • आप उम्मीदवार महाबल मिश्रा-370841

4 Jun 20242:28:58 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result: दक्षिणी दिल्ली में भाजपा 85 हजार वोटों से आगे

  •  भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी- 518215
  • गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 432788
  • बसपा अब्दुल बसित- 6980
  • भाजपा से 85427 से आगे

4 Jun 20242:23:55 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: पश्चिमी दिल्ली में कमलजीत ने बनाई बड़ी बढ़त

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत लगातार आगे चल रही है। अब उन्होंने आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा को एक लाख वोट से पीछे छोड़ दिया है। जब मतगणना शुरू हुई तब मिश्रा 1200 वोट से पीछे थे।

  • कमलजीत- 448855
  • महाबल मिश्रा – 346346

4 Jun 20242:05:59 PM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: मनोज तिवारी एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे

छठें राउंड में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं।

4 Jun 20242:02:18 PM

Delhi Lok Sabha Election Result: चांदनी चौक में भाजपा 37,751 वोटों से आगे

  •  प्रवीन खंडेलवाल (भाजपा)– 2,56,899
  • जय प्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस) – 2,19,148

4 Jun 20241:55:06 PM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: दक्षिणी दिल्ली में भाजपा 73 हजार वोटों से आगे

  •  भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी- 458922
  • गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 385442
  • बसपा अब्दुल बसित- 6191
  • भाजपा से 73480 से आगे

4 Jun 20241:32:39 PM

Chandni Chowk Lok Sabha Seat Result Live: चांदनी चौक लोकसभा सीट में अनुभवी नेता पीछे

प्रवीन खंडेलवाल (भाजपा) -2,32,935

जय प्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस पार्टी) -2,00,499

भाजपा ने 32,436 वोटों की बनाई बढ़त

4 Jun 20241:29:11 PM

West Delhi Lok Sabha Seat 2024 Result: पश्चिमी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी ने बनाया दबदबा

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत 80,000 वोटो से आगे चल रही हैं। उन्हें 3,62,500 व आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा को 281896 वोट अब तक मिले हैं। दोपहर ढाई बजे सहरावत मतगणना केंद्र पहुंचेंगी।

4 Jun 20241:24:39 PM

South Delhi Lok Sabha Seat Result 2024: दक्षिणी दिल्ली सीट से भाजपा आगे

  • भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी- 4,14,545
  • गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 3,48,538
  • बसपा अब्दुल बसित- 5,491

भाजपा 66,007 वोट से आगे

4 Jun 20241:10:08 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर पश्चिमी दिल्ली में योगेंद्र चांदोलिया की बड़ी बढ़त

  •  भाजपा योगेंद्र चांदोलिया: 2,87,765
  • कांग्रेस उदित राज: 1,84,499
  • बसपा विजय बौद्ध: 3152
  • नोटा: 3,251
  • भाजपा की कुल बढ़त: 1,05,266

4 Jun 20241:01:35 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: दक्षिणी दिल्ली में भाजपा 58880 वोटों से आगे

  •  भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी- 358947
  • गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 300067
  • बसपा अब्दुल बसित- 4663

4 Jun 202412:55:19 PM

Chandni Chowk Lok Sabha Election Result 2024: चांदनी चौक में भाजपा 24 हजार वोटों से आगे

  •  भाजपा के प्रवीन खंडेलवाल– 1,80,440
  • कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल- 1,55,521
  • भाजपा –बढ़त–24,919

4 Jun 202412:49:12 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result: दक्षिणी दिल्ली में भाजपा 52821 वोटों से आगे

  •  भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी- 345543
  • गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 292722
  • बसपा के अब्दुल बसित- 4590

4 Jun 202412:43:34 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 64 हजार वोटों से आगे

  •   भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत- 292506
  • आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा-227640

4 Jun 202412:39:15 PM

Delhi Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: चांदनी चौक में भाजपा ने बनाई बड़ी बढ़त

  •  भाजपा–प्रवीन खंडेलवाल–1,75,090
  • जय प्रकाश अग्रवाल –कांग्रेस पार्टी –1,53,320
  • भाजपा की बढ़त–21,770

4 Jun 202412:36:22 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर पश्चिम दिल्ली में भाजपा 90 हजार वोटों से आगे

  •  भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चांदोलिया: 2,38,334
  • कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज: 1,47,668
  • बसपा उम्मीदवार विजय बौद्ध: 2503
  • नोटा: 2,719
  • भाजपा की कुल बढ़त: 90,666

4 Jun 202412:32:52 PM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: दक्षिणी दिल्ली में रामवीर सिंह बिधूड़ी 44 हजार वोटों से आगे

  •  भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी- 308806
  • गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 263976
  • बसपा अब्दुल बसित- 4080
  • भाजपा 44830 वोट से आगे

4 Jun 202412:26:04 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 57000 वोटों से आगे

  •   भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत- 262213
  • आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा-204874

4 Jun 202412:24:08 PM

South Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: दक्षिणी दिल्ली में रामवीर सिंह विधूड़ी 37 हजार वोटों से

  •  भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी- 264071
  • गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 226501
  • बसपा अब्दुल बसित- 3560
  • भाजपा 37570 वोट से आगे

4 Jun 202412:11:58 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 50 हजार वोटों से आगे

भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत- 240850
आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा-190363

4 Jun 202412:09:24 PM

Delhi Lok sabha Election Result 2024: पूर्वी दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा आगे

  •  हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) 158905
  • कुलदीप कुमार (आप) 141452
  • मो. वकार चौधरी (बसपा) 2264
  • वोटों का अंतर- 17453

4 Jun 202412:06:21 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Result LIVE: उत्तर पश्चिम दिल्ली में भाजपा आगे

  •  भाजपा योगेंद्र चांदोलिया- 1,99,743
  • कांग्रेस उदित राज- 1,17,912
  • बसपा विजय बौद्ध- 1996
  • भाजपा की कुल बढ़त- 81,831

4 Jun 202412:02:19 PM

South Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: दक्षिणी दिल्ली सीट पर 25 हजार वोटों से भाजपा आगे

  •  भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी- 223018
  • गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 197189
  • बसपा अब्दुल बसित- 3065
  • भाजपा 25829 वोट से आगे

4 Jun 202411:56:41 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज आगे

  •  बांसुरी स्वराज (भाजपा) 113572
  • सोमनाथ भारती (आप) 95927
  • बांसुरी 17645 मतों से आगे चल रही हैं।

4 Jun 202411:51:18 AM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: दक्षिणी दिल्ली सीट पर भाजपा 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

  •  भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी- 214646
  • गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 191208
  • बसपा अब्दुल बसित- 2944
  • भाजपा 23438 वोट से आगे

4 Jun 202411:40:08 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: पूर्वी दिल्ली में भाजपा 14 हजार वोटों से आगे

  •  हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) 116804
  • कुलदीप कुमार (आप) 102347
  • मो. वकार चौधरी (बसपा) 1450
  • वोटों का अंतर 14457

4 Jun 202411:37:01 AM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: चांदनी चौक में प्रवीन खंडेलवाल 7268 वोट से आगे

 चांदनी चौक लोकसभा सीट पपर भाजपा के प्रवीन खंडेलवाल ने कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल को पीछे छोड़ते हुए 7268 वोट की बढ़त बना ली है।

  • भाजपा–प्रवीन खंडेलवाल–1,10,805
  • जय प्रकाश अग्रवाल –कांग्रेस पार्टी –1,03,537
  • अबुल कलाम आजाद –1,892
  • भाजपा बढ़त: 7,268
    नोटा: 1,081

4 Jun 202411:34:40 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: पूर्वी दिल्ली सीट पर भाजपा आगे

  •  हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) 111361
  • कुलदीप कुमार (आप) 99098
  • वोटों का अंतर- 12263

4 Jun 202411:31:57 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: दक्षिणी दिल्ली सीट का अपडेट

  •  भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी- 199911
  • गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 179705
  • बसपा अब्दुल बसित- 2706
  • भाजपा 20206 वोट से आगे

4 Jun 202411:30:06 AM

Delhi Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: उत्तर पश्चिम दिल्ली में भाजपा आगे

  •  भाजपा योगेंद्र चांदोलिया: 1,58,367
  • कांग्रेस उदित राज: 93,023
  • बसपा विजय बौद्ध: 1,649
  • भाजपा की कुल बढ़त: 65,344

4 Jun 202411:27:44 AM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: पश्चिमी दिल्ली सीट अपडेट

  • भाजपा 35000 वोट से आगे
  • भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत- 174499
  • आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा-138682

4 Jun 202411:23:55 AM

Chandni Chowk Lok Sabha Chunav Result: चांदनी चौक में कांटे की टक्कर

चांदनी चौक लोकसभा सीट पर अभी तक के रुझानों में भाजपा के प्रवीन खंडेलवाल और कांग्रेस के जेपी अग्रवाल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीट पर भाजपा से प्रवीन खंडेलवाल ने सुबह से बढ़त बनाए जेपी अग्रवाल को पीछे छोड़ दिया है। प्रवीन 3895 वोट से आगे चल रहे हैं।

  • भाजपा–प्रवीन खंडेलवाल–1,04,399
  • जय प्रकाश अग्रवाल –कांग्रेस पार्टी –1,00,504

4 Jun 202411:17:17 AM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: चांदनी चौक में जेपी अग्रवाल की बढ़त घटी

 चांदनी चौक लोकसभा सीट पर जय प्रकाश की बढ़त कम होकर 624 रह गई है।

  • जय प्रकाश अग्रवाल –कांग्रेस पार्टी –81,950
  • भाजपा–प्रवीन खंडेलवाल–81,326
  • कांग्रेस पार्टी –बढ़त–624

4 Jun 202411:07:03 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी आगे

  •  मनोज तिवारी(भाजपा) : 129759
  • कन्हैया कुमार (कांग्रेस): 98212
  • भाजपा 31547 वोट से आगे

4 Jun 202410:59:14 AM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: चांदनी चौक में कांग्रेस आगे

  •  जय प्रकाश अग्रवाल –कांग्रेस पार्टी –75,814
  • भाजपा–प्रवीन खंडेलवाल–71,574
  • अबुल कलाम आजाद –बसपा–1285
  • कांग्रेस पार्टी की बढ़त–4240

4 Jun 202410:57:02 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: उत्तर पश्चिम दिल्ली में भाजपा आगे

  •  भाजपा योगेंद्र चांदोलिया: 1,02,437
  • कांग्रेस उदित राज: 61,109
  • बसपा विजय बौद्ध: 1,058
  • भाजपा की कुल बढ़त: 41,328

4 Jun 202410:47:30 AM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा 30000 वोट से आगे

  •  भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत- 129356
  • आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा-99269
  • बहुजन समाज पार्टी से विशाखा- 1038
  • सबीर खान (निर्दलीय)-478
  • एजे राजन (नवरंग कांग्रेस पार्टी)- 370
  • सुनील मेघवाल (अंबेडकर पार्टी ऑफ इंडिया)-292
  • ओम प्रकाश नारायण (आपकी अपनी पार्टी)-112

4 Jun 202410:44:04 AM

Chandni Chowk Lok Sabha Chunav Result 2024: चांदनी चौक सीट का अपडेट

  •  जय प्रकाश अग्रवाल –कांग्रेस पार्टी –62,323
  • भाजपा–प्रवीन खंडेलवाल–55,760
  • अबुल कलाम आजाद –बसपा–1054
  • कांग्रेस पार्टी की बढ़त–6563

4 Jun 202410:36:39 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: दक्षिणी दिल्ली सीट का अपडेट

  • भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी- 93230
  • गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 81733
  • बसपा अब्दुल बसित- 1169
  • भाजपा 11497 वोट से आगे

4 Jun 202410:35:20 AM

Delhi Lok Sabha Election Result: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भाजपा 28 हजार वोट से आगे

  •  उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी 28282 वोट से आगे।
  • कांग्रेस के कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं।
  • मनोज तिवारी( भाजपा) : 86597
  • कन्हैया कुमार (कांग्रेस): 58305

4 Jun 202410:31:00 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तरी पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी 19415 वोटों से आगे

अब तक की मतगणना में उत्तरी पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी 19415 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 202410:23:28 AM

New Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: नई दिल्ली सीट पर बांसुरी 2883 मतों से आगे

अब तक के रुझान में बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज को 30454 वोट, आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती को 27571 वोट और बसपा के प्रत्याशी राजकुमार आनंद को 474 वोट मिले हैं। वहीं नोटा को 297 वोट मिले हैं।

4 Jun 202410:15:33 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस आगे

अभी तक के रुझानों में चांदनी चौक सीट कांग्रेस पार्टी से जयप्रकाश अग्रवाल और भाजपा से प्रवीन खंडेलवाल के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। चौथे राउंड में कांग्रेस 4293 वोट से आगे चल रही है। अब तक कांग्रेस को 41722 वोट मिले हैं और भाजपा को 37429 मत मिले हैं।

4 Jun 202410:12:46 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: दक्षिणी दिल्ली सीट पर भाजपा आगे

  •  भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी- 63699
  • गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 54367
  • बसपा अब्दुल बसित- 681
  • भाजपा 9332 वोट से आगे

4 Jun 202410:06:56 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा 17000 वोट से आगे

  •  भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत- 58355
  • आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा-40967
  • बहुजन समाज पार्टी से विशाखा- 385
  • सबीर खान (निर्दलीय)-168
  • एजे राजन (नवरंग कांग्रेस पार्टी)- 136
  • ओम प्रकाश नारायण (आपकी अपनी पार्टी)-11

4 Jun 202410:02:54 AM

East Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा 3298 वोट से आगे

अभी तक की मतगणना में पूर्वी दिल्ली से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा 3298 वोट से आगे चल रहे हैं, लेकिन यह अंतर कम हुआ है। यहां आम आदमी पार्टी से कुलदीप कुमार उम्मीदवार हैं।

4 Jun 20249:57:32 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी 15347 वोटो से आगे

भोजपुरी गायक, अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से 15 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। मनोज तिवारी दिल्ली के सात सांसदों में से एकमात्र सांसद हैं, जिन्हें टिकट दिया गया था, शेष छह के टिकट काट दिए गए थे। मनोज तिवारी कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैया कुमार को टुकड़े टुकड़े गैंग का बताकर प्रचार कर रहे थे।

4 Jun 20249:55:25 AM

New Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नई दिल्ली से बांसुरी 5212 मतों से आगे

  •  बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी- 28328
  • आप प्रत्याशी सोमनाथ- 23116
  • बसपा प्रत्याशी राजकुमार आनंद- 402

4 Jun 20249:50:48 AM

Chandni Chowk Lok Sabha Chunav Result: चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल आगे

चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के जेपी अग्रवाल 3211 वोटो से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:47:14 AM

West Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट अपडेट

  • भाजपा 12400 वोट से आगे
  • भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत- 41405
  • आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा-29369

4 Jun 20249:41:09 AM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा प्रत्याशी की बढ़त

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 9058 वोटों से आगे चल रही है।

4 Jun 20249:38:24 AM

South Delhi Lok Sabha Chunav Result LIVE: दक्षिणी दिल्ली से सहीराम पहलवान 1299 वोटो से आगे

अभी तक की मतगणना में दक्षिणी दिल्ली सीट से गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान 1299 वोटो से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:34:54 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी आगे

अभी तक के नतीजों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी 1985 वोट से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:27:59 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result LIVE: नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 320 वोटों से आगे

  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 320 वोटों से आगे।

बांसुरी- 8125

सोमनाथ- 7805

4 Jun 20249:21:18 AM

Delhi Lok sabha Election Result 2024: किस सीट पर कौन आगे

  •  दक्षिणी दिल्ली सीट से गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान 1053 वोटो से आगे
  • कांग्रेस के पूर्व सांसद उदितराज उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के पूर्व मेयर योगेंद्र चंदौलिया से पीछे चल रहे हैं।
  • नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती 733 वोटों से आगे।
  • पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा 2900 वोट से आगे।

4 Jun 20249:13:53 AM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: दिल्ली की सात सीटों में भाजपा 5 पर आगे

चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के जेपी अग्रवाल आगे चल रहे हैं।
पश्चिमी दिल्ली से भाजपा की प्रत्याशी पूर्व मेयर कमलजीत सहरावत आप प्रत्याशी पूर्व सांसद महाबल मिश्रा से आगे।
पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा 1848 वोट से आगे।
नई दिल्ली में 56 वोटों से आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती आगे
सोमनाथ को 3474
बांसुरी को 3418

4 Jun 20249:06:17 AM

Delhi chunav Result: पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा आगे

पश्चिमी दिल्ली सीट पर पहले राउंड की गिनती में भाजपा 1200 वोट से आगे चल रही है।

  • भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत- 2949 वोट
  • आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा-1746 वोट

4 Jun 20249:02:37 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result LIVE: दिल्ली की किस सीट पर कौन आगे?

  •  दक्षिणी दिल्ली में आप प्रत्याशी सहीराम पहलवान भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह विधूड़ी से आगे।
  • नई दिल्ली में भाजपा की बांसुरी स्वराज आगे चल रही हैं, आप के सोमनाथ भारती पीछे।
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं।
  • पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी कमलजीत सेहरावत आगे।
  • चांदनी चौक से भाजपा पांच हजार वोट से आगे।
  • बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड की मतगणना में राव इंद्रजीत को करीब 2400 मतों से बढ़त।

4 Jun 20248:58:30 AM

South Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: दक्षिणी दिल्ली से AAP के सहीराम पहलवान आगे

शुरुआती रुझानों में दक्षिणी दिल्ली में भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। पहले राउंड में अभी तक सहीराम पहलवान को 4158 वोट और रामवीर सिंह बिधूड़ी को 2927 वोट मिले हैं।

4 Jun 20248:51:28 AM

Delhi election news: योगेंद्र चंदोलिया बोले- AAP ने 10 साल में दिल्ली को बर्बाद कर दिया

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “आतिशी कुछ कहती हैं, (अरविंद) केजरीवाल कुछ कहते हैं और स्वाति मालीवाल कुछ कहती हैं – उन्हें आपस में चर्चा करनी चाहिए कि क्या करना है। उन्होंने 10 साल में दिल्ली को बर्बाद कर दिया। यह झूठे आरोपों के अलावा कुछ नहीं है। यह तो बस ट्रेलर है, आतिशी जेल जाएंगी, राघव चड्ढा भी जेल जाएंगे; यहां तक ​​कि जल बोर्ड घोटाले में सौरभ भारद्वाज भी जेल जाएंगे – ये सभी जेल जाएंगे।”

4 Jun 20248:39:43 AM

Delhi Lok Sabha Election Result LIVE: सीलमपुर में पहले चरण की मतगणना पूरी

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के तहत सीलमपुर विधानसभा में पहले चरण की मतगणना पूरी हो गई है।

4 Jun 20248:31:02 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result LIVE: दक्षिणी दिल्ली सीट पर प्रमुख दलों के उम्मीदवार

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी और गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला है। शुरुआती रुझानों में AAP के सहीराम पहलवान आगे चल रहे हैं।

  • भाजपा उम्मीदवार-रामवीर सिंह बिधूड़ी
  • आइएनडीआइए (आम आदमी पार्टी) उम्मीदवार- सही राम पहलवान

4 Jun 20248:24:31 AM

Delhi Lok Sabha Election 2024 result: नई दिल्ली पर प्रमुख दलों के उम्मीदवार

  •  भाजपा उम्मीदवार- बांसुरी स्वराज
  • आइएनडीआइए (आम आदमी पार्टी) उम्मीदवार- सोमनाथ भारती
  • बसपा उम्मीदवार- राजकुमार आनंद

4 Jun 20248:16:44 AM

Delhi Lok sabha Election Result 2024 LIVE: नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज आगे

दिल्ली लोकसभा चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। अब तक के ताजा रुझानों में नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज आगे चल रही हैं।

4 Jun 20248:12:32 AM

Gurgaon election news: गुरुग्राम में वोटों की गिनती शुरू

गुरुग्राम के सेक्टर-14 कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं। सेक्टर 14 के समीप सड़कों पर नाके लगाए गए हैं।

4 Jun 20248:06:50 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result LIVE: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पोस्टल बैलेट से मतगणना हुई शुरू

Delhi Lok Sabha Chunav Result LIVE: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पोस्टल बैलेट से मतगणना हुई शुरू

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू हो गई है। यहां पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। कहीं किसी गड़बड़ की गुंजाइश नहीं है।

4 Jun 20247:54:15 AM

7 मिनट में शुरू होगी मतगणना

मतगणना केंद्रों पर ईवीएम पहुंची, 7 मिनट में मतगणना शुरू होगी।

4 Jun 20247:48:49 AM

Delhi Election 2024 Result LIVE : डीटीयू में भी बना मतगणना केंद्र

 Delhi Election 2024 Result LIVE : डीटीयू में भी बना मतगणना केंद्र

बाहरी दिल्ली के डीटीयू के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं। 8 बजे से यहां उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती शुरू होगी।

4 Jun 20247:39:43 AM

Delhi Lok Sabha Election 2024: चुनाव के परिणाम पर बाजारों की भी नजर

मंगलवार सुबह मतगणना आरंभ होने के बाद दोपहर तक काफी हद तक चुनाव परिणाम स्पष्ट हो जाएगा, लेकिन इस बीच रुझान और परिणाम जानने को लेकर हर किसी में उत्कंठा रहेगी। इसे देखते हुए दिल्ली के प्रमुख कारोबारी संगठनों ने अपने-अपने बाजारों में एलईडी स्क्रीन लगवाई हैं।

4 Jun 20247:34:35 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: कमलजीत सहरावत का दावा- भाजपा को मिलेगी जीत

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत ने कहा, “आज का दिन बहुत बड़ा दिन है, सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरी दिल्ली और भारत के लिए। जनता द्वारा दिए गए वोटों का नतीजा आज सामने आएगा। मुझे उम्मीद है कि पिछले 10 सालों में किए गए कामों के लिए जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है।”

#WATCH | BJP candidate from West Delhi Lok Sabha constituency, Kamaljeet Sehrawat says, “Today is a very big day, not just for me but for the whole of Delhi and India. The results of the votes cast by the people will come out today. I hope that the people have blessed us for the… pic.twitter.com/YdYune6rDZ

— ANI (@ANI) June 4, 2024

4 Jun 20247:24:47 AM

Delhi Lok Sabha Election 2024: बांसुरी स्वराज ने बिड़ला मंदिर में की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने नतीजे से पहले दिल्ली के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में पूजा-अर्चना की।

#WATCH | BJP candidate from New Delhi Lok Sabha seat, Bansuri Swaraj offers prayers at Shri Laxmi Narayan Temple (Birla Mandir) in Delhi. pic.twitter.com/VBosg3YM8R

— ANI (@ANI) June 4, 2024

4 Jun 20247:15:30 AM

West Delhi Lok sabha chunav results: पश्चिमी दिल्ली सीट पर कमलजीत और महाबल के बीच मुकाबला

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से वैसे तो 24 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन टक्कर भाजपा व आप प्रत्याशी के बीच में ही है। क्योंकि 24 प्रत्याशियों में से छह ने तो सिर्फ नाम के लिए नामांकन भरा था। उन्होंने चुनाव प्रचार में एक रुपया भी खर्च नहीं किया। वहीं 16 प्रत्याशियों का खर्च 500 रुपये से लेकर एक लाख रुपये के बीच में रहा। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत व आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा के बीच में ही कड़ा मुकाबला है।

4 Jun 20247:07:54 AM

Delhi chunav Result: अलग से बनाया गया मीडिया रूम

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के कुल 25 लाख 87 हजार मतदाताओं में से 58.79 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक जुटने लगे हैं। इस वजह से यातायात पुलिस द्वारा द्वारका मोड से द्वारका जाने वाली एक लेन को बंद कर दिया गया है। मतगणना केंद्र की ओर मीडियाकर्मियों को नहीं जाने दिया जा रहा है। उनके लिए अलग से मीडिया रूम बनाया गया है।

4 Jun 20247:00:02 AM

Delhi Lok sabha election results live: कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

Delhi Lok sabha election results live: कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के लिए द्वारका एनएसयूटी में मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। 700 कर्मचारियों की देखरेख में 27 राउंड में मतगणना होगी। इस सीट पर 24 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। कुछ ही देर में मतगणना शुरू होगी।

4 Jun 20246:52:06 AM

Delhi Lok sabha election results: तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती

दिल्ली में 25 मई को 2623 मतदान स्थलों पर बने कुल 13,641 मतदान केंद्रों पर 58.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती होगी।

4 Jun 20246:46:32 AM

Delhi election news: प्रवीण खंडेलवाल बोले- दिल्ली की सभी सीटें जीत रही भाजपा

दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने नतीजे से पहले कहा, “चांदनी चौक की सीट हम रिकॉर्ड वोटों से जीत रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटें भी भाजपा बहुमत से जीत रही है।”

#WATCH दिल्ली: चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 मतगणना पर कहा, “चांदनी चौक की सीट हम रिकॉर्ड वोटों से जीत रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटें भी भाजपा बहुमत से जीत रही है…” pic.twitter.com/T4KTmDFzWt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2024

4 Jun 20246:40:36 AM

Delhi Chunav Result: मतगणना केंद्रों पर पुलिस के 5049 जवान तैनात

दिल्ली में सातों मतगणना केंद्रों पर दिल्ली पुलिस के कुल 5049 जवान तैनात हैं। इसके अलावा प्रत्येक मतगणना केंद्र के अंदर अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियां दो स्तरों पर तैनात हैं। इसी तरह दिल्ली के सात मतगणना केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की कुल 14 कंपनियां तैनात हैं।

4 Jun 20246:36:42 AM

Delhi election news: मोबाइल पर प्रतिबंध

मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल, कैमरा, इलेक्ट्रानिक उपकरण, डिवाइस, सिगरेट, माचिस, पान, गुटखा, बैग, ज्वलनशील पदार्थ आदि के ले जाने पर रोक है।

4 Jun 20246:28:27 AM

Delhi elections results 2024: चांदनी चौक सीट पर प्रमुख दलों के उम्मीदवार

  • भाजपा उम्मीदवार- प्रवीन खंडेलवाल
  • आइएनडीआइए (कांग्रेस) उम्मीदवार- जय प्रकाश अग्रवाल

4 Jun 20246:20:43 AM

Faridabad Lok Sabha Election 2024 result: फरीदाबाद में किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

फरीदाबाद लोकसभा सीट पर 24 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें प्रमुख रूप से मौजूदा सांसद व भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह, बसपा के किशन ठाकुर, जजपा के नलिन हुड्डा और इनेलो के सुनील तेवतिया हैं।

4 Jun 20246:15:21 AM

Delhi Lok Sabha Election result 2024: शाम तक घोषित होंगे अंतिम चुनाव परिणाम

प्रत्येक संसदीय क्षेत्रों में 50 वीवीवीपैट की पर्ची की गिनती कर ईवीएम में दर्ज वोटों से तुलना किया जाना है। इसलिए उम्मीद है कि अंतिम चुनाव परिणाम शाम 4 बजे तक घोषित होंगे।

4 Jun 20246:08:43 AM

Sonipat Lok Sabha Election 2024 result: सोनीपत में 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

लोकसभा चुनाव में 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। सोनीपत सीट पर भाजपा के मोहन लाल बड़ौली व कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी के बीच सीधा मुकाबला है। इसके साथ ही इनेलो अनूप दहिया, जजपा के भूपेंद्र मलिक व बसपा के उमेश गहलावत के साथ अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। मंगलवार को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी।

4 Jun 20246:05:23 AM

Gurugram elections results 2024: गुड़गांव लोस सीट पर किसे मिलेगी जीत, फैसला आज

गुड़गांव संसदीय सीट का ताज किसके सिर होगा, इसका फैसला आज दोपहर तक हो जाएगा। सुबह सात बजे से ही एक साथ तीनों जिलों गुरुग्राम, नूंह एवं रेवाड़ी में मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनावी मैदान में इस बार कुल 23 प्रत्याशी हैं, लेकिन सभी की नजर भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी व प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राज बब्बर पर टिकी है।

4 Jun 20246:00:08 AM

Delhi elections results 2024: मतगणना केंद्र पर सुरक्षाकर्मी तैनात

लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर दिल्ली के सिरी इंस्टीट्यूशनल एरिया में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

#WATCH | Ahead of the Lok Sabha poll counting day, security heightened at a counting centre in the Siri Institutional Area, Delhi.

(Visuals from Jija Bai Industrial Training Institute for Women, August Kranti Marg, Siri Institutional Area) pic.twitter.com/OuGs6Qeuoh

— ANI (@ANI) June 3, 2024

4 Jun 20245:55:26 AM

Delhi chunav Result: दिल्ली में 58.70 प्रतिशत हुआ था मतदान

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 25 मई को वोटिंग हुई थी, जिसमें 58.70 प्रतिशत मतदान हुआ था।

4 Jun 20245:50:10 AM

Ghaziabad election news: प्रत्याशियों के दावों में कितना दम, आज राज खोलेगी ईवीएम

गाजियाबाद सीट पर सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी अपनी जीत के लिए आश्वस्त हैं और लाखों वोटों से जीत हासिल करने का दावा कर रहे हैं, प्रत्याशियों के दावों में कितना दम है, यह राज आज मतगणना के वक्त ईवीएम से खुलेगा। गाजियाबाद सीट पर भाजपा से अतुल गर्ग, कांग्रेस से डाली शर्मा, बसपा से नंदकिशोर पुंडीर समेत कुल 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है।

4 Jun 20245:45:19 AM

Ghaziabad elections results 2024: भाजपा को चाहिए गाजियाबाद-साहिबाबाद में निर्णायक बढ़त

गाजियाबाद सीट पर जीत का चौका लगाने के लिए भाजपा को गाजियाबाद-साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में निर्णायक बढ़त चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मुकाबला कांटे का हो जाएगा और उसका असर परिणाम पर नजर आएगा। गाजियाबाद लोकसभा के अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिनमें गाजियाबाद शहर, साहिबाबाद, लोनी, मुरादनगर और धौलाना शामिल हैं।

4 Jun 20245:42:35 AM

Gautam Buddh Nagar election results 2024: गौतमबुद्ध नगर सीट पर किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा?

गौतमबुद्ध लोकसभा सीट पर जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह मंगलवार को तय हो जाएगा। इस सीट से 15 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के डाक्टर महेश शर्मा, बसपा के राजेंद्र सोलंकी व सपा-कांग्रेस गठबंधन के डाक्टर महेंद्र नागर के बीच है।

4 Jun 20245:37:59 AM

Delhi elections results 2024: सुबह साढ़े आठ बजे से मिलेगा चुनाव नतीजों का रुझान

सुबह साढ़े आठ बजे से दिल्ली में चुनाव नतीजों का रुझान मिलना शुरू होगा। दोपहर एक बजे तक चुनाव परिणाम की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी।

4 Jun 20245:29:26 AM

Delhi Lok sabha chunav results: मतगणना के दौरान सतर्क रहें कार्यकर्ता- भाजपा

भाजपा ने सभी सात लोकसभा क्षेत्रों में मतगणना केंद्र पर तैनात होने वाले कार्यकर्ताओं की सोमवार को बैठक ली। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतगणना के दौरान सतर्क रहने का निर्देश दिया।

4 Jun 20245:23:29 AM

Delhi Lok sabha chunav results: ऑनलाइन मिलेगी मतगणना की जानकारी

चुनाव आयोग की वेबसाइट (www.eci.gov.in) व वोटर हेल्पलाइन एप पर मतगणना की जानकारी ऑनलाइन मिलेगी। मतगणना के हर राउंड की जानकारी इस पर उपलब्ध होगी।

4 Jun 20245:18:28 AM

Delhi election news: 3236 कर्मचारी वोटों की गिनती

मतगणना के लिए कुल 560 टेबल लगाए गए हैं और 3236 कर्मचारी वोटों की गिनती करेंगे। करीब 1190 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना होगी।

4 Jun 20245:13:53 AM

Delhi Lok Sabha Election 2024 result: नई दिल्ली में सबसे कम 15 राउंड में होगी मतगणना

नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की सबसे कम 15 राउंड में मतगणना होगी। क्योंकि नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सबसे कम मतदाता हैं। पश्चिमी दिल्ली में सबसे अधिक 27 राउंड में मतगणना होगी। क्योंकि वहां मतदाता अधिक हैं।

4 Jun 20245:12:28 AM

Delhi Lok sabha chunav results: दिल्ली में 15 से 27 राउंड में होगी वोटों की गिनती

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 15 से 27 राउंड में वोटों की गिनती होगी।