Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली: सितंबर अंत तक हो सकती है मानसूनी बारिश, टूटेगा 57 साल का रिकॉर्ड!


  • नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में इस साल सितंबर के महीने में हो रही बारिश ने रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि इस पूरे महीने बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 सितंबर तक मानसून वापस लौटने की संभावना है। यानी तब तक दिल्ली में बारिश होती रहेगी।

ऐसे में दिल्ली में सितंबर में होने वाली बारिश का 57 साल का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। एक दिन पहले तक यहां 1170.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे प हले 1964 में 1190.9 मिमी बारिश हुई थी। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दिल्ली में आगामी दिनों में केवल 20.2 मिमी बारिश की जरूरत है।

सितंबर के अंत तक मानसून के बने रहने का कारण
दिल्ली में इस साल सितंबर के अंत तक मानसून के बने रहने का कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में हो रही मौसमी घटनाओं को बताया जा रहा है। अनुमान है कि इस महीने बारिश का पहला दौर 16-22 सितंबर और दूसरा 23-29 सितंब के बीच बन रहा है। इससे पहले अनुमान था कि 25 सितंबर तक मानसून की वापसी हो सकती है।