बिजनेस

दिल्ली से अयोध्या, उत्तराखंड के लिए शुरू हो सकती है सी प्लेन सेवा


नयी दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश की पहली सी प्लेन सेवा की शुरूआत की थी। यह सेवा साबरमती रिवर फ्रंट से केवडिय़ा में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक है। अब जल्द ही आप दिल्ली से अयोध्या या फिर मुंबई से शिरडी तक भी सी प्लेन सेवा का लुफ्त उठा पाएंगे। जहाजरानी और जल मंत्रालय के तहत आने वाले सागरमाला डिवेलपमेंट कंपनी लिमटेड (स्ष्ठष्टरु) ने इसके लिए इच्छुक कंपनियों को आमंत्रित किया है। इसके अलावा लोनावाला और गणपतिपुले के लिए भी सीप्लेन में उड़ान भरना संभव हो पाएगा। आने वाले समय में देश के कई अन्य रूटों पर भी सीप्लेन सेवा शुरू हो सकती है। जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने सागरमाला सीप्लेन सेवा (एसएसपीएस) के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किया है। इसमें दिल्ली के युमना रिवर फ्रंट से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए भी सीप्लेन चलाने का जिक्र है। मंत्रालय ने सेवा प्रदाता कंपनियों से दिल्ली की यमुना रिवरफ्रंट से अयोध्या, टिहरी, श्रीनगर (उत्तराखंड) और चंडीगढ़, मुंबई से शिरडी, लोनावाला और गणपतिपुले, सूरत से द्वारका, मांडवी और कांडला के अलावा अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप समूह के लिए ईओआई (ईओआई) मांगा है।