Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

नजरबंद किए गए हुर्रियत चीफ मीरवाइज उमर फारूक, जामा मस्जिद में नमाज से पहले घर में कैद


श्रीनगर। : ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। इस बाबत की जानकारी श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के प्रबंधन निकाय ने दी है। उन्होंने बताया कि एक बार फिर से उमर फारूक को नजरबंद किया गया है।

 

आज जामा मस्जिद में नमाज से पहले नजरबंद किए गए उमर फारूक

बता दें कि मीरवाइज उमर फारूक को जामा मस्जिद में नमाज से पहले आज फिर से नजरबंद कर दिया गया है। अंजुमम औकाफ जामा मस्जिद ने बयान जारी कर कहा कि आज जामा मस्जिद में मीरवाइज को को शब-ए-मेहराज के अवसर पर उपदेश देना था। लेकिन उससे पहले ही उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। उनका उपदेश सुनने के लिए मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग आने थे। अधिकारियों ने निगीन में फारूक के घर के बाहर पुलिस वाहन तैनात कर दिए गए हैं।

अधिकारियों ने नहीं की नजरबंद करने की पुष्टि

मस्जिद के प्रबंधन ने मीरवाइज को नजरबंद किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने से पहले और शब-ए-मेहराज के अवसर पर उपदेश देने से पहले घर में नजरबंद करना सरासर गलत है। हालांकि , अभी तक अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

चार साल तक नजरबंद रहे हैं मीरवाइज उमर

गौरतलब है कि मीरवाइज उमर फारूक चार सालों तक नजरबंद रहे हैं। वहीं, पिछले साल ही सितंबर में उन्हें नजरबंदी से रिहा किया गया था। अधिकारियों ने उन्हें केवल तीन शुक्रवार के लिए जामा मस्जिद जाने की अनुमति दी। पिछले साल अक्टूबर में इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध होने के बाद से शुक्रवार को श्रीनगर में उनकी आवाजाही प्रतिबंधित रहती है।