सोनौली महराजगंज (आज) नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर महानिदेशक (एडीजी) मूथा अशोक जैन ने मंगलवार को सोनौली बॉर्डर का दौरा किया।उन्होंने एसएसबी कैंप कार्यालय में नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों और प्रशासनिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सीमा पार की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और संवेदनशील स्थलों पर चौकसी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय से अप्रिय घटनाओं की रोकथाम का भरोसा जताया।एडीजी ने इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए यात्रियों की आवाजाही और चेकिंग व्यवस्था को और सख्त बनाने के निर्देश दिए। सोनौली कोतवाली में सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर तस्करी, अवैध शराब और मादक पदार्थों पर रोकथाम की रणनीति तैयार की गई।उन्होंने पेट्रोलिंग बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तेज करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने पर जोर दिया। एडीजी जैन ने कहा कि नवरात्रि के दौरान देवी स्थलों पर भारी भीड़ को देखते हुए सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाए रखते हुए उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
Related Articles
Gorakhpur : मां की लापरवाही से गई लाडले की जान ; टब में डूबने से मासूम की मौत –
Post Views: 1,757 घघसरा, । सहजनवां के बनौली गांव में मां की लापरवाही से डेढ़ वर्ष के मासूम आयुष की टब में डूबने से मौत हो गई। वह खेलते-खेलते टब के पास पहुंचा था और उसमें गिर गया। दो घंटे बाद जब मां ने खोजना शुरू किया तो वह टब में मरा मिला। घटना से […]
गांधी शांति पुरस्कार के साथ एक करोड़ की रकम नहीं लेगा गीताप्रेस कहा- सम्मान लेंगे धनराशि नहीं
Post Views: 908 गोरखपुर। गीताप्रेस ट्रस्ट ने गांधी शांति पुरस्कार में मिलने वाली एक करोड़ की धनराशि लेने से इनकार कर दिया है। ट्रस्टियों का कहना है कि गीताप्रेस किसी तरह का दान नहीं लेता है। इसलिए गीताप्रेस ट्रस्ट कोई अनुदान या पुरस्कार की धनराशि स्वीकार नहीं करता है। क्या कहते हैं गीताप्रेस के प्रबंधक […]
ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने की भिड़ंत में चालक की मौत
Post Views: 200 तमकुहीराज ( कुशीनगर ) पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया स्थित राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गुरुवार की दोपहर ट्रक और डीसीएम की आमने सामने की भिड़ंत में डीसीएम चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी है । साथ मे यात्रा के रहे दो अन्य घायल हो गये । मौके पर पहुची पुलिस […]



