सोनौली महराजगंज (आज) नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर महानिदेशक (एडीजी) मूथा अशोक जैन ने मंगलवार को सोनौली बॉर्डर का दौरा किया।उन्होंने एसएसबी कैंप कार्यालय में नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों और प्रशासनिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सीमा पार की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और संवेदनशील स्थलों पर चौकसी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय से अप्रिय घटनाओं की रोकथाम का भरोसा जताया।एडीजी ने इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए यात्रियों की आवाजाही और चेकिंग व्यवस्था को और सख्त बनाने के निर्देश दिए। सोनौली कोतवाली में सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर तस्करी, अवैध शराब और मादक पदार्थों पर रोकथाम की रणनीति तैयार की गई।उन्होंने पेट्रोलिंग बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तेज करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने पर जोर दिया। एडीजी जैन ने कहा कि नवरात्रि के दौरान देवी स्थलों पर भारी भीड़ को देखते हुए सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाए रखते हुए उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
Related Articles
Gorakhpur: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची सरयू व राप्ती नदी, सभी बाढ़ चौकियां एलर्ट पर
Post Views: 16 गोरखपुर, । भारी वर्षा का असर नदियों के जलस्तर पर नजर आ रहा है। सोमवार को सरयू नदी खतरे के निशान से 42 सेमी ऊपर बह रही थी। राप्ती नदी ने इस साल पहली बार चेतावनी बिन्दु को पार कर लिया। दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है। इसी तरह खतरे […]
PM Modi : गोरक्षनगरी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत एयरपोर्ट से गीताप्रेस तक पुष्प वर्षा
Post Views: 21 लखनऊ, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वांचल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोरखपुर व काशी को हजारो करोड़ की सौगात देंगे। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे के पहले चरण में शुक्रवार को दोपहर 2.15 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां पीएम गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शामिल होंगे। गोरखपुर से […]
सपा के घोषणापत्र में अखिलेश के वादे..जातिगत जनगणना से लेकर किसानों को MSP की गारंटी तक
Post Views: 98 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। अखिलेश ने घोषणापत्र के जरिए जनता से कई वादें किए। किसानों को एमएसपी की गांरटी से लेकर जातिगत जनगणना तक सपा ने घोषणा पत्र के जरिए सभी लोगों को साधने की कोशिश की है। घोषणापत्र में […]




