नई दिल्ली। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया गया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नीरज ने आज जो उपलब्धि प्राप्त की है, उसे सदैव याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज को कहा कि ‘पानीपत ने पानी दिखा दिया।’ उल्लेखनीय है कि चोपड़ा शनिवार को दूसरे भारतीय बने जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
मोदी ने ट्वीट किया कि टोक्यो में इतिहास रचा गया है। नीरज चोपड़ा ने जो उपलब्धि आज प्राप्त की है, वह सदैव याद की जाएगी। युवा नीरज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे (चोपड़ा) उल्लेखनीय जोश के साथ खेले और बेजोड़ साहस दिखाया। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई।
रियाणा स्थित पानीपत जिले के खांदर गांव के रहने वाले चोपड़ा ने दूसरी कोशिश में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक यह उपलब्धि हासिल की और ट्रैक एंड फील्ड में ओलंपिक पदक जीतने के भारत की करीब 100 साल से जारी प्रतीक्षा को समाप्त किया।
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक 7 पदक जीते हैं, जिनमें चोपड़ा एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता हैं। इसके साथ ही वे व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव ब्रिंदा (वर्ष 2008 बीजिंग ओलंपिक) के क्लब में शामिल हो ग
Post Views: 864 नई दिल्ली, । India vs Sri Lanka, day night test match: श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रेयस अय्यर को छोड़कर बड़े-बड़े भारतीय दिग्गज बल्लेबाजी में संघर्ष करते दिखाई दिए और रन नहीं बना पाए। एक तरफ जहां सारे भारतीय बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया तो वहीं श्रेयस अय्यर […]
Post Views: 655 नई दिल्ली, । दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहा 41वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 (India International Trade Fair 2022) समापन की ओर बढ़ रहा है। 14 नवंबर से शुरू हुआ IIFT 2022 आगामी 27 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। अंतिम दिन यानी रविवार को भारी भीड़ होगी, ऐसे में मेले […]
Post Views: 774 नई दिल्ली, । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के बाद टीम इंडिया पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी जिसका पहला मैच 26 जून को जबकि दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया […]