नई दिल्ली। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया गया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नीरज ने आज जो उपलब्धि प्राप्त की है, उसे सदैव याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज को कहा कि ‘पानीपत ने पानी दिखा दिया।’ उल्लेखनीय है कि चोपड़ा शनिवार को दूसरे भारतीय बने जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
मोदी ने ट्वीट किया कि टोक्यो में इतिहास रचा गया है। नीरज चोपड़ा ने जो उपलब्धि आज प्राप्त की है, वह सदैव याद की जाएगी। युवा नीरज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे (चोपड़ा) उल्लेखनीय जोश के साथ खेले और बेजोड़ साहस दिखाया। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई।
रियाणा स्थित पानीपत जिले के खांदर गांव के रहने वाले चोपड़ा ने दूसरी कोशिश में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक यह उपलब्धि हासिल की और ट्रैक एंड फील्ड में ओलंपिक पदक जीतने के भारत की करीब 100 साल से जारी प्रतीक्षा को समाप्त किया।
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक 7 पदक जीते हैं, जिनमें चोपड़ा एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता हैं। इसके साथ ही वे व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव ब्रिंदा (वर्ष 2008 बीजिंग ओलंपिक) के क्लब में शामिल हो ग
Post Views: 1,141 नवजोत सिंह सिद्धू ट्वीट कर एलान किया कि वो अपने अमृतसर और पटियाला के घरों पर कल यानी मंगलवार को सुबह 9:30 बजे काला झंडा फहराएंगे. नई दिल्ली: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू किसान आंदोलन के समर्थन में अपने घर पर काला झंडा फहराएंगे. उन्होंने ट्वीट कर एलान किया कि वो अपने अमृतसर […]
Post Views: 910 नई दिल्ली, । एशियाई डेवलेपमेंट बैंक ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल के मुकाबले भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 11 प्रतिशत था। अब इसमें 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की […]
Post Views: 3,320 प्रयागराज। उउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। यूपी बोर्ड ने दोपहर दो बजे 10वीं व 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी बोर्ड परिषद ने जारी की है। UP Board 2024 Toppers […]