Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान छोड़कर भागे चीनी नागरिक, अधर में लटका CPEC;


 

Hero Image

,नई दिल्ली। Chinese Citizens in Pakistan। आतंकवाद और आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को हमेशा चीन ने सहारा दिया है। पाकिस्तान को हथियार के रुप में इस्तेमाल कर चीन ने हमेशा अपनी नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की है।

पाकिस्तान के कराची में हुए फिदायीन हमले में दो चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी की माजिद ब्रिगेड ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली थी। इस घटना के बाद शी जिनपिंग सरकार ने पाकिस्तान में काम कर रहे 400 चीनी नागरिकों को देश वापस आने का आदेश दिया। सभी चीनी नागरिक वापस स्वदेश रवाना हो गए।

पाकिस्तान में बढ़ी तादाद में चीन के नागरिक मौजूद हैं। पाकिस्तान में फिदायीन हमले आम हैं। हर आए दिन इन हमलों में पाकिस्तान के लोग मारे जाते हैं। लेकिन, इस बार फिदायीन हमले की चपेट में चीनी नागरिक भी आ गए।