पटना

पोता की शादी से किया इनकार, तब दादा की हत्या


फुलवारी शरीफ। पोता की शादी करने से किया इनकार तो लड़की पक्षवालों ने दादा की पीटपीट कर हत्या कर दिया गया। घटना परसा बाजार थाना के महुली गांव में हुई। हत्या की यह वारदात पुरे गांव के सामने हुई जिसे देखकर लोगों में भारी दहशत का माहौल के साथ आक्रोश व्याप्त हो गया। हमलावर हत्या के वारदात के बाद गांव से फरार हो गए। राजधानी पटना के एक गांव में दिन दहाड़े एक बुजुर्ग की पीटपीट कर हत्या हो जाती है और पुलिस प्रशासन को कुछ पता नही चलता है। वहीं बुजुर्ग की हत्या के बाद परीजनो में चीत्कार मच गया।

घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना पुलिस को मिली तो मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी प्रिया ज्योति दल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में कर थाना लायी और मामले की तहकीकात में जुट गई। जानकारी के मुताबिक परसा बाजार के महुली गांव में विद्या सिंह के परिवार वालों ने अन्य बाहरी बदमाशों को बुलवाकर 65 वर्षीय मुंशी सिंह की लाठी डंडे और ईंट पत्थरों से पीटपीट कर हत्या कर दी। दिन दहाड़े हत्या की वारदात से गांव में अफऱा तफरी मच गई।

वही मृतक के परिवारजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि मुंशी सिंह के पोता धर्मेंद्र से विद्या सिंह के किसी रिश्तेदार की लड़की से विवाह होना था लेकिन किसी कारणवश मुंशी सिंह के परिवार यह रिश्ता नही करना चाह रहे थे। मुंशी सिंह को एक ही पुत्र यमुना सिंह है जो बाप बेटे गांव में ही खेती किसानी करते हैं।

यमुना सिंह ने बताया कि उनके बेटे धर्मेंद्र का विवाह उनके गांव में रहने वाले दूर के रिश्तेदार विद्द्या सिंह अपने साढू की लड़की से कराना चाह रहा था। इस रिश्ते को जबरन विद्द्या सिंह और उसकी पत्नी सुशीला देवी करवाने का दवाब दे रही थी लेकीन हमारे परिवार में यह रिश्ता मंजूर नही था। जिस लड़की से सुशीला देवी धर्मेंद्र की शादी कराने के लिए धमका रही थी वह सुशिला की बहन की बेटी है, जो उत्तर बिहार के रहने वाले हैं। उस परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी भी नही है।

रविवार को दोपहर कई बाइक पर सवार बाहरी लोंगो को साथ लेकर विद्या सिंह उसकी पत्नी सुशीला देवी बेटे राकेश व विकेश मुंशी सिंह के घर जा धमके और जबरन शादी स्वीकारने का दबाव देने लगे इसका विरोध मुंशी सिंह के परीवार वालो ने किया तो मारपीट करने पर उतारू हो गए। मुंशी सिंह के घर मे घुसकर विद्या सिंह और उसके साथ आये परिजन व बाहरी लोगों ने मारपीट करने लगे। इसी दौरान विद्द्या सिंह सुशीला देवी उनके बेटे राकेश व विकेश ने दरवाजे पर बैठे करीब 62 वर्षीय मुंशी सिंह को धक्का देकर सड़क पर पटक दिया।

इसके बाद इनलोगों ने बुजुर्ग मुंशी सिंह को पटक-पटक कर बुरी तरह पीटते हुए सीने पर बड़ा सा पत्थर से वार कर हत्या कर दिया। इतने से भी हत्यारो का  मन नही भरा तो ईंट पत्थरों से कुच दिया। इस दौरान मुंशी सिंह के बेटे यमुना सिंह धर्मेंद्र पतोहू समेत अन्य परिवार वालो को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घटना को अंजाम देकर विद्या सिंह का परिवार और सभी हमलावर फरार हो गए। हत्या मामले में मृतक के परिवार वालो ने विद्या सिंह पत्नी सुशीला देवी, पुत्र राकेश व विकेश सहित अन्य कई लोगो पर मामला दर्ज कराने परसा बाजार थाना पर जमा थे।

प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष परसा बाजार प्रिया ज्योति ने बताया कि मामले की तहक़ीक़ात की जा रही हैं। दोनो परिवार रिश्तेदार हैं और फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए अस्प्ताल भेजा गया है ।घटना के करणो की पड़ताल की जा रही है। हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।