Latest News बिजनेस

फिर महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी दिखाए तेवर, जानें 1 मार्च के भाव


नई दिल्ली। वैश्विक बाजर में लगाचार हो रही उथल-पुथल के चलते सोने और चांदी के भाव में सोमवार को फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:41 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 218 रुपए यानी 0.48 फीसद के उछाल 45,954 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। इससे पहले बीते सत्र में अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 45736 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। जून 2021 में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 226 रुपए यानी 0.49 फीसद के उछाल 46,095 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं जून में अनुबंध वाले सोने का भाव 45,869 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:41 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव 788 रुपए यानी 1.15 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 69,572 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पहले बीते सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी का भाव 789 रुपए यानी 1.17 फीसद के उछाल के साथ 68,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। ऐसे ही जुलाई, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी का भाव 884 रुपए यानी 1.27 फीसद की तेजी के साथ 70,635 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पहले बीते सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 69,751 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।

ग्लोबल मार्केट में सोने वा चांदी का भाव

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेक्स पर अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 19.70 डॉलर यानी 1.14 फीसद की तेजी के साथ 1,748.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 16.24 डॉलर यानी 0.94 फीसद के उछाल के साथ 1,750.28 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इधर चांदी के भाव की बात की जाए तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई 2021 अनुबंध वाली चांदी का भाव 0.50 डॉलर यानी 1.89 फीसद की बढ़त के साथ 26.94 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेंड करती दिखी। हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.19 डॉलर यानी 0.69 फीसद की तेजी के साथ 26.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।